पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे विश्व टीकाकरण सप्ताह 30 अप्रैल 2025 तक तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान 2025-26 का शुभारंभ किया गया। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि
विश्व टीकाकरण सप्ताह के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घर-घर जाकर टीकाकरण के विषय में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा सभी सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण सभी के लिए संभव है, थीम पर कार्य करते हुए जिला के सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत एएनएमए, नर्सिंग अधिकारी तथा आशा वर्करों के द्वारा घर-घर जाकर नियमित टीकाकरण के लिए आमजन को जागरूक किया जाएगा। और इस कार्यक्रम मे स्थानीय प्रमुख जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, साथ ही ड्रॉप आउट (टीकाकरण से छूटे हुए) बच्चों को विभिन्न प्रकार की वैक्सीन लगाई जाएगी।

Post Now India Post Now India