Breaking News
Home / Gita Mahotsav / हरियाणवी संस्कृति को स्थापित करने के लिए होगी पहल: महेश्वर शर्मा

हरियाणवी संस्कृति को स्थापित करने के लिए होगी पहल: महेश्वर शर्मा

कुरुक्षेत्र, 18 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर हरियाणवी पंडाल में कला संस्कृति एवं कार्य विभाग के निदेशक महेश्वर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा की संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए सार्थक प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक परिसर के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इसके सार्थक परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणवी कला एवं संस्कृति दूसरे प्रदेशों की तरह समृद्ध हैं। आवश्यकता है इसको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने की। इस अवसर पर कला एवं संस्कृति कार्य विभाग द्वारा अनेक बेहतरीन कार्यक्रम हरियाणवी पंडाल में प्रस्तुत किए गए। जिनके माध्यम से हरियाणवी संस्कृति की झलक दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। महाबीर गुड्डïू व उसके साथियों ने कार्यक्रम में पूरा रंग जमाया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड सांस्कृतिक समिति आयोजन के सदस्य डॉ. महासिंह पूनिया ने कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशक को यादगार स्वरूप एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग के कल्चर सुपरवाईजर मैड़म रेणू हुड्डा, शिव कुमार, तान्या सिंह, सुमन डांगी सहित अनेक गणमान्य अधिकारी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

ब्रहमसरोवर के तट पर 17 दिनों में 42 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने उठाया महोत्सव का लुफ्त

कुरुक्षेत्र 23 दिसम्बर – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 ने पर्यटकों की भीड़ जुटाने में एक नया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *