चंडीगढ़, 24 दिसंबर- हरियाणा उर्दू अकादमी पंचकूला द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर उनको श्रद्घांजलि देने के लिए चण्डीगढ़ के सैक्टर-19 स्थित पुरानी पी.डब्ल्यू.डी. बिल्डिंग में 27 दिसम्बर को बाद दोपहर तीन बजे में रू-ब-रू कार्यक्रम का आयोजन करवाया जाएगा जिसमें उर्दू साहित्य के जाने माने शायर अपनी प्रस्तुति देंगे।
हरियाणा उर्दू अकादमी के उपाध्यक्ष और निदेशक डॉ० चन्द्र त्रिखा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर मुख्य अतिथि होंगे जबकि महानिदेशक श्री समीर पाल सरो विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
श्री त्रिखा ने बताया कि केन्द्रीय साहित्य अकादमी के उर्दू भाषा सलाहकार समिति के अध्यक्ष जनाब शीन खाफ निजाम, माधव कौशिक, डॉ० कुमार पानीपती, डॉ० के.के. ऋषि, महेन्द्र प्रताप चांद, सुल्तान अंजुम शम्स तबरेजी जैसी उर्दू साहित्यकार अपनी-अपनी प्रस्तुति देकर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्घाजंलि देंगे।
उन्होंने बताया कि समारोह में उर्दू साहित्यकारों के अलावा ट्राइसिटी के अन्य साहित्यकार भी उपस्थित रहेंगे।
Post Now India Post Now India