कैथल, 10 जून: हरियाणा कला परिषद व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में चल रही 10 दिवसीस सांस्कृतिक कार्यशाला का समापन हुआ। इस कार्यशाला में प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को लोकनृत्य के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई और उन्हें पारम्परिक लोक नृत्य भी सिखाया गया। इस मौके पर मल्टी आर्ट सैंटर कुरुक्षेत्र के मनीष डोगरा ने बच्चों का हौंसला बढाते हुए लोक नृत्य के बारे में बताया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसीपल पवन धीमान, प्रशिक्षक सुशील कुमार, कशमीरी लाल, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
Post Now India Post Now India