Breaking News
Home / Uncategorized / हरियाणा की मुख्य सचिव केसनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में चल रही कांवड यात्रा के दृष्टिïगत कांवडिय़ों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाए

हरियाणा की मुख्य सचिव केसनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में चल रही कांवड यात्रा के दृष्टिïगत कांवडिय़ों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाए

कैथल, 22 जुलाई: हरियाणा की मुख्य सचिव केसनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में चल रही कांवड यात्रा के दृष्टिïगत कांवडिय़ों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाए। जिला में जिस भी रूट से कांवडिय़ों का आवागमन है, उन सभी रूटों पर 10 से 15 किलोमीटर के मध्य पुलिस पीसीआर तथा एंबुलैंस की सुविधा होनी चाहिए। कांवडिय़ों के लिए लगने वाले शिविरों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था होनी चाहिए। यह यात्रा शांति पूर्वक संपन्न होनी चाहिए तथा किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत नही होनी चाहिए।

मुख्य सचिव केसनी आनंद अरोड़ा प्रदेश में चल रही कांवड यात्रा को लेकर वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से सभी आयुक्तों एवं उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थी। उन्होंने कहा कि अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में डयूटि मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएं। स्वास्थ्य सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा जाए। जिला में एंबुलैंस व दवाईयों की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल से कार्य करते हुए इस धार्मिक यात्रा को शांति पूर्ण संपन्न करवाएं। उन्होंने कहा कि सभी सिविल सर्जन डाक्टरों की मोबाईल डयूटी लगाए, ताकि समय पर कांवडिय़ों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जा सकेगा। जिस भी रूट से कांवडियों का आवागमन अधिक रहता है, उन सभी क्षेत्रों में बाहरी वाहनों को प्रतिबंधित करें तथा इसके साथ-साथ बैरीकेट लगाने की उचित व्यवस्था हो, ताकि यात्रा ठीक प्रकार से चलती रहे और किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत न हो। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने वीडियो कांफ्रैंस में बताया कि जिला में मुख्यत: कुरूक्षेत्र-कैथल मार्ग पर कांवडिय़ों का आवागमन रहता है। आगामी 28 से 30 को कैथल से कुरूक्षेत्र जाने वाली बसों को डाईवर्ट करके वाया पेहवा से निकाली जाएंगी, ताकि किसी भी श्रद्धालु कांवडिय़ों को दिक्कत नही हो। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 9 एंबुलैंस की व्यवस्था है और साथ ही डाक्टरों की टीम की डयूटी भी लगाई गई है। सुरक्षा के दृष्टिïगत नियमित पैट्रोलिंग की जाएगी और मुख्य मार्ग पर नाकों की व्यवस्था भी की जाएगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज, जिला परिषद के सीईओ सतबीर कुंडु, नगराधीश विवेक चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन एसके नैन, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया, जीएम रोडवेज रामकुमार कार्यकारी अभियंता बनारसी दास, डीआईओ दीपक खुराना, जिला वन अधिकारी राजीव तेजयान, उप सिविल सर्जन नीलम कक्कड़, एमई राजकुमार शर्मा के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
बाक्स : श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व का सिरसा में 4 अगस्त को प्रदेश स्तरीय आयोजन होगा भव्य
हरियाणा की मुख्य सचिव केसनी आनंद अरोड़ा ने वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से कहा कि सिरसा में श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को 4 अगस्त को प्रदेश स्तर पर मनाने के लिए सिरसा में भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के लिए सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी जिलों में सरकार द्वारा गठित कमेटियां जाकर श्रद्धालुओं को इस पर्व का निमंत्रण दे रही है। उन्होंने कहा कि इस भव्य धार्मिक आयोजन के लिए सभी जिलों में तैयारियां पूरी होनी चाहिए। वीडियो कांफ्रैंस में महानिदेशक समीर पाल सरो ने कहा कि श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए श्रद्धालुओं को निमंत्रण देने हेतू सरकार द्वारा कमेटी गठित की गई है, जिसमें जिला कैथल में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री कर्ण देव कंबोज, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क तथा करनाल से गुरविंद्र सिंह शामिल हैं। यह कमेटी जिला कैथल के श्रद्धालुओं को प्रदेश स्तरीय समारोह के लिए निमंत्रण देने हेतू 24 जुलाई दिन बुधवार को पंचायत भवन में पहुंचेगी। प्रदेश स्तरीय समारोह के लिए सभी जिलों में प्रचार-प्रसार के माध्यम से श्रद्धालुओं को न्यौता भी दिया जा रहा है।

बाक्स : जल शक्ति अभियान के तहत सभी विभाग करें निष्ठïा से कार्य
मुख्य सचिव केसनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत समूचे हरियाणा प्रदेश में ठीक कार्य हो रहा है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जितने भी कार्य जल शक्ति अभियान के तहत किए जा रहे हैं, उन सभी को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि हरियाणा प्रदेश किए गए कार्यों के परिणाम स्वरूप देश की रैंकिंग में उच्च स्थान पर आ सके। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नही होनी चाहिए। पूरी मेहनत से कार्य करते हुए नियमित रूप से रिपोर्ट अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने उपायुक्तों को कहा कि रोजाना जल शक्ति अभियान की प्रगति रिपोर्ट पर समीक्षा करें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *