Breaking News
Home / Uncategorized / हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन आशीर्वाद यात्रा जिला के गांव भागल के रास्ते प्रवेश करेगी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन आशीर्वाद यात्रा जिला के गांव भागल के रास्ते प्रवेश करेगी

कैथल 19 अगस्त: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन आशीर्वाद यात्रा जिला के गांव भागल के रास्ते प्रवेश करेगी। विभिन्न 13 स्थानों पर मुख्यमंत्री आम जन को संबोधित करके उनसे आशीर्वाद लेंगे। इन सभी स्थानों का दौरा उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज ने करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा दोपहर 12 बजे गांव भागल के मेन रोड पर पहुंचेगी, जहां पर इस यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद गुहला चीका के उधम सिंह चौक पर यात्रा पहुंचेगी और उपस्थित जन समूह को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। इसके उपरांत जन आशीर्वाद यात्रा कांगथली होते हुए कैथल के अर्जुन नगर स्थित परशुराम चौक पर पहुंचेगी। इस स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की यात्रा का स्वागत किया जाएगा और मुख्यमंत्री उपस्थित जन को संबोधित करेंगे। इसके बाद यह यात्रा अंबेडकर चौक, माता गेट, महर्षि वाल्मीकि चौक होते हुए खंडा चौक पहुंचेगी। यहां पर नगर परिषद परिसर में मुख्यमंत्री करोड़ों रुपए की योजनाओं व परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने के बाद भाई उदय सिंह किला के समीप उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि इसके उपरांत मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा पेहवा चौक पहुंचेगी, जहां पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। तदोपरांत पेहवा चौक से करनाल रोड होते हुए यह यात्रा छोटू राम चौक पर पहुंचेगी, जहां पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा और मुख्यमंत्री उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद यह यात्रा गांव मुंदड़ी में पहुंचेगी, जहां पर इस यात्रा का स्वागत किया जाएगा। मुंदड़ी के बाद यह यात्रा अनाज मंडी पूंडरी में पहुंचेगी, जहां पर मुख्यमंत्री उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। पूंडरी के बाद यह यात्रा गांव फरल में पहुंचेगी तथा इसके बाद यात्रा ढांड स्थित पंचमुखी चौंक पहुंचेगी, जहां पर मुख्यमंत्री उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। ढांड चौक के बाद यह यात्रा गांव कौल में पहुंचेगी। मुख्यमंत्री इस स्थान पर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। सभी चयनित स्थानों पर उच्चाधिकारियों की डयूटियां लगाई जा चुकी हैं। सुरक्षा के दृष्टिïगत व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
इस अवसर पर विधायक गुहला कुलवंत बाजीगर, विधायक पूंडरी दिनेश कौशिक, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर,एक ओर सुधार कार्यक्रम के प्रोजैक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल, महामंत्री संजय भारद्वाज, पूर्व विधायक लीला राम, कैलाश भगत, मुनीष कठवाड़, विक्की शर्मा, विनोद सोनी, डॉ. ओमता, मांगे राम जिंदल, देवेंद्र हंस, प्रवीण कौर, शैली मुंजाल, रितेश शर्मा, सुरेंद्र गर्ग बिट्टïू, गोपाल सैनी, सुभाष हजवाना सहित प्रशासन की ओर से एसडीएम गुहला शशि वंसुधरा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता जेपी कंबोज, कार्यकारी अभियंता कुलदीप सिंह, राजकुमार, तहसीलदार जगदीश चंद्र, चेतना चौधरी, नरेंद्र सिंह के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी व गणमान्य मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *