Breaking News
Home / Uncategorized / हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने बुधवार को चंंडीगढ से वीसी के जरिए से लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर तैयारियों की समीक्षा की

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने बुधवार को चंंडीगढ से वीसी के जरिए से लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर तैयारियों की समीक्षा की

कुरुक्षेत्र 2 जनवरी हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने बुधवार को चंंडीगढ से वीसी के जरिए से लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर तैयारियों की समीक्षा की और सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि अपने-अपने जिलों में मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक प्रबंध पूरे करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र भवनों की स्थिति ठीक हो, बिजली, पानी तथा महिला एवं पुरूष शौचालयों की अलग से व्यवस्था हो, सभी मतदान केन्द्र सम्पर्क सुविधा की व्यवस्था हो और दिव्यांगजनों के लिए मतदान केन्द्रों पर रैम्प बनवाना सुनिश्चित करें। इतना ही नहीं दिव्यांगजनों का मतदाता सूची में नाम दर्ज अवश्य करवाएं तथा उनकी पहचान की जाए ताकि मतदान के दिन उन्हे घर से स्वयसेवक व्हील चेयर पर मतदान केन्द्र तक ला सके। उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए एक पोलिंग स्टेशन जरुर बनाए।
 मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रजातंत्र में चुनाव एक पर्व के समान होता है, इसे निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाना प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है। मतदान के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जागरूक करें। उन्होंने बताया कि आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा, उस दिन भी मतदाताओं में जागृति लाने का काम करें। उन्होंने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्ति को मतदाता सूची में शामिल किया जाए, विशेषकर युवक एवं युवतियों को, जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो गई है और उन्हे  मतदान के लिए भी प्रेरित करें। उन्होंने उपायुक्तों को यह भी निर्देश दिए कि वीवीपैट की जानकारी सम्बंधित अधिकारियों को हासिल करवाने के लिए तहसील स्तर पर एक केन्द्र स्थापित किया जाए। इसी केन्द्र से राजनीतिक दलों के लोगों, मीडिया कर्मी, युवा, महिला तथा दिव्यांगजनों को ईवीएम पर वीवीपैट का लाईव डैमो दिया जाए। उन्होंने उपायुक्तों को कहा कि जिलास्तर पर एमसीएमसी कमेटी बनाना सुनिश्चित करे तथा इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान समय रहते छपवाले ताकि समय पर कोई असुविधा न हो।
वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. एसएस फुलिया ने बताया कि जिला में अब तक 6 लाख 84 हजार 464 लोगों की वोट बन चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जो मतदाता किसी दूसरी जगह पर चले गए है, उनका नाम रिपिट हो रहा है या फिर किसी मतदाता की मृत्यु हो चुकी है, उनकी संख्या 3775 है। इनको लिस्ट से हटा दिया गया है। जिले में लोकसभा आम चुनाव की तैयारी के अंतर्गत 15 नोडल अधिकारी लगाए जा चुके है तथा जिले में सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम/वीवीपैट की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में आम लोगों को भी मशीनों से सम्बन्धित जानकारी तथा जागरुक किया जा रहा है। डीसी ने विश्वास दिलाया कि समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। इस मौके पर सीटीएम संयम गर्ग, चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार, डीआईओ विनोद सिंगला सहित चुनाव कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *