कुरुक्षेत्र, 1 जनवरी। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को नववर्ष के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेण्डर व विश्वविद्यालय के ही धरोहर संग्रहालय के टेबल कैलेण्डर को जारी किया। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा, कुलसचिव डॉ. नीता खन्ना के साथ-साथ सभी शिक्षकों, अधिकारियों, विद्यार्थियों व कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं।
इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा व कुलसचिव डॉ. नीता खन्ना ने विश्वविद्यालय परिवार के सभी लोगों की तरफ से राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस वर्ष के कैलेण्डर व धरोहर कैलेण्डर की खास बात यह है कि विश्वविद्यालय में 2018 में हुई विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक व खेल सम्बंधी गतिविधियों को कैलेण्डर में प्रमुखता से स्थान दिया गया है। इस मौके पर धरोहर संग्रहालय के कन्वीनर प्रो. सीपी सिंह, रवि थापा, वीरेन्द्र कुण्डू आदि मौजूद थे।
Post Now India Post Now India