Breaking News
Home / Uncategorized / हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन व लोक प्रशासन संस्थान हरियाणा गुरूग्राम के तत्वावधान में दो दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ

हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन व लोक प्रशासन संस्थान हरियाणा गुरूग्राम के तत्वावधान में दो दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ

23 दिसम्बर 2018 मधुबन: आज अकादमी के सरदार पटेल हाल में हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन व लोक प्रशासन संस्थान हरियाणा गुरूग्राम के तत्वावधान में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 विषय पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यशाला में श्री यशपाल सिंगल आयुक्त राज्य सूचना आयोग हरियाणा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिकरत की। इस कार्यशाला में प्रदेश भर से 36 राज्य जन सूचना अधिकारी व प्रथम अपीलीय अधिकारियों ने भाग लिया।

समापन सत्र में मुख्य अतिथि श्री यशपाल सिंगल आयुक्त राज्य सूचना आयोग हरियाणा ने भागीदारों को राज्य जनसूचना अधिकारी/प्रथम अपीलीय पुलिस अधिकारी से राज्य सूचना आयोग की अपेक्षाओं विषय पर अनुभवी जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस विभाग के प्रथम अपीलीय अधिकारी अपने विवेक से मांगी गई सूचना का विशलेषण करे व नियमानुसार पूरी सूचना उपलब्ध करा दें। अपने सभी रिकार्ड को दुरूस्त रखें ताकि कार्य में पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए कानून के अनुसार सही व समय पर काम करे। सकारात्मक सोच के साथ काम करें, सूचनाएं प्रदान करना औपचारिकता भर न समझे। उन्होंंने माननीय न्यायालयों के महत्चपूर्ण निर्णयों व निर्देशों बारे भी बताया। श्री सिंगल ने प्रश्रकाल में भागीदारों को जानकारी दी तथा पुलिस विभाग में विभिन्न चरणों पर किए जाने वाले कार्य, तफ्तीश व बयान संबंधी सूचनाओं बारे ज्ञान बढ़ाया कि किन हालातों में कौन-कौन सी सूचना दी जा सकती है और कौन-कौन सी नहीं दी जा सकती। उन्होंने प्रसंन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अन्य विभागों की अपेक्षा पुलिस विभाग सूचनाएं देने में अग्रणी रहा है जो उसकी कार्यशैली में पारदर्शिता व सकारात्मक सोच को दर्शाता है, जिसे जनहित में निरंतर बनाए रखना अनिवार्य है।

इस कार्यशाला में लोक प्रशासन संस्थान हरियाणा गुरूग्राम के अतिथिवक्ता डा. राजवीर सिंह ढाका ने प्रतिभागियों को जनसूचना अधिकार अधिनियम 2005 की पृष्ठभूमि, मूलतत्व, सहायक व मुख्य अपील अधिकारी की जिम्मेदारी, राज्य सूचना आयोग के कार्य, लक्ष्य आदि बारे विस्तार से बताया।

अकादमी के प्रशिक्षण सलाहकार सतप्रकाश रंगा ने मुख्य अतिथि का स्वागत तथा अकादमी के निदेशक केके सिंधु की ओर से स्मृतिचिन्ह भी भेंट किया। आरटीसी भौंडसी के उप महानिरीक्षक बी. सतीश बालान ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। कोर्स निदेशक श्री शशिकांत शर्मा जिला न्यायवादी द्वारा कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा मंच संचालन किया।
इस अवसर पर अकादमी के उप-पुलिस अधीक्षक राज कुमार, उप-जिला न्यायवादी अजय कुमार, निरीक्षक रणधीर सिंह, कन्नूप्रिया, उप निरीक्षक राम कुमार व अकादमी स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *