Breaking News
Home / Events / हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की जिला शाखा करनाल में अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस मनाया गया

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की जिला शाखा करनाल में अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस मनाया गया

करनाल 12 जून: बाल हित सर्वोपरि को अपना ध्येय मानने वाली हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की जिला शाखा करनाल में बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में सहायक श्रम आयुक्त श्रम विभाग करनाल श्रीमती नरेन्द्र कुमारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में समर कैंप के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए बाल श्रम के विरोध में स्लोगन लिखकर, पेंटिंग बनाकर, गीत गाकर अपनी भावनाएं व्यक्त की। कुछ बच्चों ने चाईल्ड हैल्प लाईन नं. 1098 द्वारा की जाने वाली कार्यवाही को स्किट के माध्यम से बताया कि यदि बच्चा परेशान हो तो 1098 है समाधान। इस अवसर पर श्रीमती नरेन्द्र कुमारी ने अपने संबोधन में बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए बाल श्रम से दूर रहने की जानकारी दी तथा श्रम निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बच्चों को शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया और बताया कि बालश्रम रोकने में शिक्षा का विशेष महत्व है। जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने बताया कि समर कैंप के बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार नृत्य, कराटे, ड्राईंग व पेंटिंग, स्पोकन इंगलिश आदि कक्षाओं के अलावा नियमित रूप से अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से आवश्यक जानकारी तथा शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बच्चों को बालश्रम के समाज पर हो रहे कुप्रभाव के बारे में भी जानकारी दी। बालश्रम से बचाव के लिए समाज में जागरूकता व बच्चों की शिक्षा के महत्व के बारे में भी समझाया। इस मौके पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए श्रीमती नरेन्द्र कुमारी द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान किया गया इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, परिवार परामर्श केन्द्र, चाईल्ड लाईन 1098 एवं बाल भवन के सदस्य भी उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *