Breaking News
Home / Uncategorized / हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण की तरफ से पैनल अधिवक्ताओं के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण की तरफ से पैनल अधिवक्ताओं के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

करनाल 18 मई: हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण की तरफ से जारी की गई वार्षिक कार्य योजना एजेंडा के तहत जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण करनाल के एडीआर स्थित सभागार में पैनल अधिवक्ताओं के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण करनाल के सचिव एवं सीजेएम हितेश गर्ग ने की। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्राधिकरण की ओर से पैनल अधिवक्ताओं को दिए गए केसों की निगरानी करना है तथा उनके सामने आ रही समस्याओं को दूर करना है। तथा पैनल अधिवक्ताओं की कार्यकुशलता को बढ़ाना है। प्राधिकरण की ओर से पैनल अधिवक्ताओं को दिए गए केसों की विस्तृत जानकारी एवं रिपोर्ट मांगी गई।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *