करनाल 27 मार्च, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा हरियाणा सिविल सेवा अलाईड की प्रारम्भिक परीक्षा 31 मार्च को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की है। इस परीक्षा में अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा एसडीएम करनाल नरेन्द्र पाल मलिक को ओवरआल सुपरवाईजर ऑफिसर बनाया गया है।
उन्होंने आदेशो में कहा है कि परीक्षा दो सत्रो में सुबह 10 से 12 बजे तक व सांय के सत्र में 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए जिले में 51 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 15 हजार 912 परीक्षार्थी, परीक्षा देंगे। इस परीक्षा में असंध के खण्ड़ विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेश कुमार, काडा के कार्यकारी अभियंता आर.के. भौरिया, घरौण्ड़ा के तहसीलदार रमेश कुमार, घरौण्ड़ा के बीडीपीओ प्रेम सिंह, असंध के नायब तहसीलदार रमेश कुुमार, करनाल के नायब तहसीलदार हवा सिंह, निसिंग के बीडीपीओ अशोक छिकारा, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता धर्मवीर सिंह, पब्लिक हैल्थ के कार्यकारी अभियंता अशोक खंडुजा, डिस्ट्रीक्ट टाऊन प्लानर विक्रम कुमार, नीलोखेड़ी के तहसीलदार जौधा राम, जिला बागवानी अधिकारी मदन लाल, इन्द्री के तहसीलदार दर्पण काम्बोज व इन्द्री के बीडीपीओ अंग्रेज सिंह को इस परीक्षा में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता जाकीर हुसैन, उपनिदेशक पशु पालन विभाग डॉ. विक्रम हुड्डा, कार्यकारी अभियंता डब्ल्यू.डी.सी.डी. नवदीप राठौर व जन स्वास्थ्य विभाग नम्बर-2 के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह को रिजर्व मेंं रखा गया है।
Post Now India Post Now India