Breaking News
Home / Uncategorized / हरियाण के सिविल पैन्शनरज़ की हुई बैठक

हरियाण के सिविल पैन्शनरज़ की हुई बैठक

हरियाणा सिविल पैन्शनरज वैल्फेयर एसोसिएशन स्टेट बॉडी करनाल की कार्यकारणी के सदस्यों की बैठक प्रधान एस.एल. दुरेजा की अध्यक्षता में प्रेम प्लाजा रेस्टोरैंट, रेलवे रोड, करनाल के हाल में हुई । बैठक में श्री ए.सी. काठपालिया व श्री एन.डी. कपूर विशिष्ट आमंत्रित अथिति के रुप में उपस्थित रहे । एसोसिएशन के महासचिव ओ0पी0 झांब ने एसोसिएशन की गतिविधियों तथा पैन्शनरज़ की मांगो बारे सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी । ओ0पी0झांब ने बताया कि सिविल पैन्शनरज़ की मांगे हरियाणा सरकार के पास काफी समय से उठाई जाती रही है और व्यक्तिगत सम्पर्क भी किया जाता रहा है परन्तु केवल आश्वासन ही मिलते रहे और किसी भी मांग पर कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे सिविल पैन्शनरज़ के मन में सरकार के प्रति काफी रोष व्याप्त है । एसोसिएशन के प्रधान एस.एल.दुरेजा ने बताया कि एसोसिएशन का राज्य स्तरीय सम्मेलन मास अगस्त 2019 में आयोजन करने का निर्णय लिया गया है । इस बारे मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खटृर जी से दिनांक 05.07.2019 को व्यक्तिगत तौर पर सम्पर्क कर उनको इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि बनने बारे पत्र सौंपा गया है तथा मांग पत्र की प्रति भी उनको प्रस्तुत की गई । मुख्यमंाग 65,70 व 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर क्रमशः 5,10 व 15 प्रतिशत की पैंशन में बढ़ौतरी की मांग की गई है । प्रधान एस.एल.दुरेजा ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुये उनसे अनुरोध किया कि वह अपने सहयोगी पैन्शनरज़ को अधिक से अधिक एसोसिएशन के सदस्य बनने के लिए प्रेरित करें क्योंकि सदस्यों से ही एसोसिएशन को मजबूती मिलती है । एसोसिएशन के वरिष्ठ उप-प्रधान सुभाष यादव ने भी अपने विचार प्रकट किये। यह जानकारी एसोसिएशन के महासचिव ओ.पी.झांब ने दी ।

इस अवसर पर आर.डी. काम्बोज, विनोद ओबराय, टेकचंद गौतम, के.एल.रंगा, अशोक चावला, अशोक मंचन्दा, महावीर सिंह, सुभाष दुरेजा, सी.पी. दुआ तथा अन्य उपस्थित रहे ।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *