कैथल, 5 अगस्त: हरियाणा कला परिषद चंडीगढ़ व लव डांस एकडैमी के संयुक्त तत्वाधान में डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित हरियाली तीज उत्सव में विभिन्न स्कूल के बच्चों ने समूह नृत्य, हरियाणवी एकल नृत्य, लोक गीत, मेहंदी तथा ड्राईंग प्रतियोगिता में भाग लिया व अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका बलबीर तंवर, महिपाल सिंह, सविता सैनी ने निभाते हुए विजेताओं के नाम घोषित किए।
यूवा सांस्कृतिक संयोजक सुशील कुमार ने बताया कि समूह नृत्य में सुपाश्र्व जैन पब्लिक स्कूल ने पहला, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल और ज्ञान दीप एकेडमी कलायत ने द्वितीय तथा लव डांस एकेडमी और शिव मॉडल स्कूल बंदराना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी एकल नृत्य में एसडी स्कूल की अमिषा प्रथम, हिंदू गल्र्ज स्कूल की सेजल और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की जोएना द्वितीय स्थान पर तथा सिल्वर ऑक इंटरनेशनल स्कूल के वत्सल शर्मा, ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल की स्नेहा वर्मा व एमडीएन स्कूल कलायत की रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि लोक गीत में आर्यन इंटननेशनल स्कूल की श्रुति ने प्रथम, सुपाश्र्व जैन पब्लिक स्कूल के अंश बहादुर व एमडीएन कलायत के लक्ष्य ने द्वितीय तथा सुपाश्र्व जैन पब्लिक स्कूल की नूरपरी और एमडीएन स्कूल कलायत के राजू तीसरे स्थान पर रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में पहले पर शीतल, दूसरे पर अमिषा व स्नेहा वर्मा तथा तीसरे स्थान पर दिलप्रीत रोहानी व काजल रहे। ड्राईंग प्रतियोगिता में एमडीएन स्कूल कलायत के गौतम प्रथम, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की तमन्ना व जाट स्कूल के मोहित द्वितीय, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के अक्षयवीर व एमडीएन स्कूल कलायत के आर्यन तथा इसी स्कूल के मनदेव तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्रिंसीपल अंजू गंभीर, जसवंत सिंह, मिनाक्षी शर्मा, कैलाश शर्मा, निधि शर्मा, वाणी, अवतार गिल, विकास, रेहान, सुनील आदि मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India