कुरुक्षेत्र 20 मार्च: लॉटस ग्रीन सिटी रेजिडेंट वैलफेयर सोसायटी सेक्टर 9 की तरफ से बी ब्लाक के मुख्य पार्क में होली पर्व का आयोजन किया गया। इस पर्व पर ग्रीन सिटी के 110 से ज्यादा परिवारों के 400 लोगों ने आपस में फुलों से होली का पर्व मनाया।
बुधवार को देर सायं लॉटस ग्रीन सिटी के मुख्य चौराहे पर होलिका दहन करने के बाद लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। इससे पहले मंगलवार को देर रात्रि आरडब्लयू लॉटस ग्रीन सिटी की तरफ से और लोगों के सहयोग के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पहली बार बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और एक दूसरे के साथ होली खेली और सभी ने एक दूसरे का जानने का प्रयास किया आरडब्लयू के अध्यक्ष राम मूर्ति शर्मा ने कहा कि पिछले 3 सालों से लॉटस ग्रीन सिटी सेक्टर 9 में होली पर्व दशहरा और दिपावली का त्यौहार सभी लोग मिलकर मना रहे है, इससे आपस में सोहार्दपूर्ण वातावरण बना रहता है। इस कार्यक्रम में बच्चों ने होली पर्व को लेकर गीत गाए और जमकर नृत्य भी किया। इस मौके पर नवनीत वैध, सेवा निवृत एसपी बलबीर सिंह, , एस दहिया, सौरव चौधरी, विनोद जिंदल, डा. नरेन्द्र सिंह, अमनजीत सिंह, बबलू गोयल, विकास गर्ग, विनोद सिंगला, सुखबीर सिंह, डा. सुखबीर, राजकुमार पिंडारसी, रामपाल, एडवोकेट शमशेर मलिक, राकेश बानी, राकेश कुमार सहित ग्रीन सिटी के सभी सदस्य और पदाधिकारी मौजूद थे।
Post Now India Post Now India