शाहाबाद मारकण्डा 11 जुलाई: राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर शाहाबाद शाखा द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र व ज्योति मार्किट में पीने के पानी के वाटरकूलर का उदघाटन किया। वार्ड नंबर 7 के डा. भीमराव अंबेडकर भवन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हाथ में तकनीकी हुन्नर होने से हर किसी का स्वाभिमान बढता है तथा आज पुरूषों के मुकाबले महिलाएं किसी क्षेत्र में कम नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि डा. बीआर अंबेडकर स्थापित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से इस वार्ड ही नहीं बल्कि नगर की सभी महिलाओं व लडकियों को सिलाई का कार्य सीखने का सुनहरा अवसर मिलेगा। उन्होंने परिषद के पदाधिकारियों को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए बधाई दी तथा कहा कि इसके साथ साथ बूटिक, आचार, चटनी और मुरब्बा बनाने का प्रशिक्षण भी साथ जोडना चाहिए ताकि महिलाएं भी पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यापार के कार्यों से जुड सकें। उन्होने संस्था की मांग पर सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के लिए सामान खरीदने हेतू 2 लाख रूपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के प्रदेशाध्यक्ष परमजीत पाहवा, अध्यक्ष संजीव सिंगला, सचिव दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष रजनीश गर्ग व सभी पदाधिकारियों ने शॉल व स्मृति चिन्ह के साथ राज्यमंत्री का सम्मान किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन राजकुमार कथूरिया ने किया। इस अवसर पर न.पा. अध्यक्ष बलदेव राज चावला, पार्षद बलदेव राज सेठी, कर्णराज तूर, मुलख राज गुंबर, अरूण कंसल, जोगिंद्र रत्ता, विजय मलिक आनंद, राज सतीजा, डा.सुरेंद्र शर्मा, पंकज सिंगला, यशपाल सिंगला, महल सिंह पाडलू, अन्नू बावेजा, प्रिंसीपल मंजू नारंग, जीतराम पाहवा, देशराज टांक, जगदीश चन्द, हंसराज, रमेश टांक, सुमेर चंद धीमान, संजीव धीमान, अन्नू सिंगला, आनंद वधावन, सुभाष ढींगरा, रवनीश कटारिया, नवीन मंगला सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India