Breaking News
Home / Uncategorized / हैप्पी सीडर के साथ किसान ले रहे ज्यादा उत्पादन

हैप्पी सीडर के साथ किसान ले रहे ज्यादा उत्पादन

करनाल, 27 अप्रैल। गांव नडाना में अंतर्राष्ट्रीय मक्का एवं गेंहू अनुसंधान केन्द्र, सीकेएफ, बीसा व सीएसएसआरआई, कृषि हरियाणा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोनालिका ट्रेक्टर गु्रप द्वारा कटाई दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डा. एम.एल. जाट की अगुवाई में किया गया। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र के किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के तहत हैप्पी सीडर एवं रोहटावेटर के साथ बोए गए गेंहू की कटाई की गई। कटाई के बाद इन दोनों तकनीकियों में उपज का आंकलन किया गया। कटाई के दौरान पाया गया कि हैप्पी सीडर के साथ गेंहू की बिजाई में 25 क्विंटल प्रति एकड़ की उपज प्राप्त की गई। जबकि रोहटावेटर के साथ 23 क्विंटल की उपज प्राप्त की गई। हैप्पी सीडर के साथ बोई गई गेंहू में अधिक उपज मिलने के कारण किसान खुश थे। इस मौके पर सीमीट से डॉ. दीपक कुमार, डा. सुरेश कुमार ककरालिया, हरियाणा कृषिविभाग से एडीओ डा. सुरेंद्र कुमार सहित किसान जितेन्द्र कुमार राणा, विक्रम सिंह, जोगा सिंह, पप्पू, राजकुमार, सुभाष, मुल्तान, संजय इत्यादि मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *