Breaking News
Home / Events / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह ने बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह ने बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

कैथल, 12 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह ने बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए सभी संबंधित विभाग समय रहते तैयारियां पूरी करें।

अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह ने कहा कि 13 से 15 जून तक सुबह 6 बजे से जाट पोलटैक्निक कॉलेज के ग्राउंड में तीन दिवसीय अधिकारियों व कर्मचारियों हेतू योग प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में सभी अधिकारी व कर्मचारी पहुंचना सुनिश्चित करें। आगामी 20 जून को प्रात: 7 बजे से योग दिवस की पायलट रिहर्सल होगी। इसके साथ-साथ योगा मैराथन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें विभिन्न स्कूल, कॉलेज, योग संस्थान, पुलिस विभाग, एनसीसी कैडेट, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट एंड गाईडस हिस्सा लेंगे। उन्होंने आयुष विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योग दिवस की सभी तैयारियां पूरी हों। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे अपने स्कूली बच्चों को समय पर कार्यक्रम में लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। जन स्वास्थ्य विभाग पेयजल की समूचित व्यवस्था करवाएं। परिवहन विभाग जिला स्तर पर आयोजित होने वाले बच्चों को लाने व ले जाने की व्यवस्था करें। उन्होंने निर्देश दिए कि योग दिवस को मनाने के लिए कार्य में कोई लापरवाही नही होनी चाहिए।

इस अवसर पर उपमंडलाधीश अनिल नागर, नगराधीश प्रदीप अहलावत, जिला आयुष अधिकारी पूनम वालिया, जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक वीरेंद्र कुमार, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी कृष्ण कुमार के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *