Breaking News
Home / Uncategorized / अतिरिक्त उपायुक्त ने किया मीडिया सैंटर का औचक निरीक्षण, एसडीओ को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अतिरिक्त उपायुक्त ने किया मीडिया सैंटर का औचक निरीक्षण, एसडीओ को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

करनाल 07 अगस्त, अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय स्थित मीडिया सैंटर का औचक निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अतिरिक्त उपायुक्त बुधवार को मीडिया सैंटर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने मीडिया सैंटर में सरकार द्वारा दी गई सभी सुविधाओं के बारे में डीआईपीआरओ सुनील बसताड़ा से जानकारी ली। उन्होंने मीडिया सैंटर में जरूरतों के बारे में भी अतिरिक्त उपायुक्त को बताया। बता दें कि यह मीडिया सैंटर लोक निर्माण विभाग के द्वारा स्थापित करवाया गया था। मीडियाकर्मियों की मांग पर कुछ खामियां मीडिया सैंटर में रह गई थी इसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त ने तुरंत प्रभाव से लोक निर्माण विभाग के एसडीओ गौरव कुमार को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर-अंदर जो भी कमी है उसको पूरा किया जाए। विंडो के रास्ते से बरसाती पानी अंदर आता है उस विंडो को शीशे से बंद किया जाए और जहां भी प्लाई बोर्ड की जरूरत है उसे तुरंत पूरा करवाया जाए। अतिरिक्त उपायुक्त ने एसडीओ को कहा कि समय-समय पर इसका ध्यान रखें। मीडिया सैंटर में किसी प्रकार की टूट-फुट नहीं होनी चाहिए।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *