कैथल, 28 फरवरी : अतिरिक्त उपायुक्त श्री सतबीर सिंह कुंडु ने बैंकर्स को निर्देश देते हुए कहा कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन में उदारता से अपनी भूमिका का निर्वहन करें। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को आसानी से ऋण उपलब्ध करवाएं, ताकि वे अपना रोजगार शुरू करके आजीविका कमा सके। वित्तीय समावेशन योजना के अंतर्गत आधार कार्डों की सीडिंग को शत-प्रतिशत किया जाए। अभी तक जिला में 85 प्रतिशत ही आधार कार्ड सीडिंग हैं।
श्री सतबीर सिंह कुंडु लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला अग्रणी बैंक कार्यालय द्वारा आयोजित 95वीं जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं 118 वीं जिला परामर्शदात्री समिति तथा 58वीं जिला स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में समीक्षा के दौरान बैंकर्स को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बैंकर्स को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा गरीब लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने के लिए प्रोत्साहित करके स्वयं सहायता समूह गठित करवाए जाते हैं तथा इन समूहों के मामले ऋण हेतू बैंकों को भेजे जाते हैं। सभी बैंक सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए इन मामलों में ऋण उपलब्ध करवाएं। सभी बैंकर्स योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में रूचि लें, ताकि गरीब व्यक्तियों का कल्याण हो सके।
उन्होंने कहा कि सभी शाखा प्रबंधक गैस एजैंसियों के आधार कार्ड, केंद्र सरकार के पैंशनर्स के आधार कार्ड, बचत खाते व जनधन योजना के अंतगर्त खोले गए सभी खातों के आधार कार्ड एवं मोबाईल नंबर भी लिंक करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार की फ्लैगशीप व प्रायोजित स्कीमों के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करें। यह स्कीमें लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए चलाई गई है। इसी प्रकार जनधन योजना में खाता खोलना, मुद्रा योजना तथा स्टैंडअप योजना के क्रियान्वयन में बेहत्तरीन कार्य करें। अधिक से अधिक लोगों को जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पैंशन से जुड़ने के लिए भी प्रेरित करें।
इस अवसर पर आरबीआई के एजीएम एसएस सहोता ने कहा कि डीआरआई स्कीम में ज्यादा से ज्यादा लोन करके लाभार्थियों को लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। सभी क्षेत्रों के टारगेट को शत-प्रतिशत पूरा करें। इस मौके पर नाबार्ड के डीडीएम आशुतोष कुमार, डीएसपी कृष्ण कुमार, एलडीएम आरके कटारिया, नीतू सिंह सहित अन्य बैंकर्स मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India