Breaking News
Home / Social / अति जरूरतमंदों को घर घर जाकर टिफिन सेवा प्रदान कर रहा है रोटी बैंक मंदबुद्धि के घर टिफिन सेवा आरम्भ

अति जरूरतमंदों को घर घर जाकर टिफिन सेवा प्रदान कर रहा है रोटी बैंक मंदबुद्धि के घर टिफिन सेवा आरम्भ

कुरुक्षेत्र। जनता के सहयोग से हरियाणा पुलिस के जवानों द्वारा संचालित रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र ने आज निरंतर जारी रोटी की सेवा के अंतर्गत 457वें दिन रैड क्रास भवन में दिव्यांगो को भोजन खिलाया । इतना ही नहीं पुलिस के जवानों द्वारा संचालित इस रोटी बैंक ने अति जरुरतमंद लोगों के घर घर जाकर टिफिन की सेवा भी पिछले सप्ताह से आरंभ कर दी है । आज झांसा रोड पर रह रही एक मंदबुद्धि महिला जिसके दो बच्चे हैं उन्हें भी टिफिन सेवा प्रदान की गई है। रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि इस शाखा का एक प्रयास है जो हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव जी का सपना है कि शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे. इसीलिए यह शाखा प्रतिदिन एक समय का भोजन जुटाने का प्रयास कर रही है. डॉक्टर अशोक ने कहा कि यदि किसी के संज्ञान में कोई ऐसा व्यक्ति है जो असमर्थ है तो वे उन्हें बताएं ताकि उनके घर तक टिफिन की सेवा आरम्भ की जा सके.

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *