Breaking News
Home / Business / अधिक से अधिक बेरोजगारों को अपना स्वयं का रोजगार धंधा स्थापित करने के लिए प्रशिक्षित किया जाए: संयम गर्ग

अधिक से अधिक बेरोजगारों को अपना स्वयं का रोजगार धंधा स्थापित करने के लिए प्रशिक्षित किया जाए: संयम गर्ग

कुरूक्षेत्र 20 फरवरी।      स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में आरसेटी की बैठक में नगराधीश संयम गर्ग ने कहा कि आरसेटी यह सुनिश्चि करे कि कम समय में अधिक से अधिक बेरोजगारों को अपना स्वयं का रोजगार धंधा स्थापित करने के लिए प्रशिक्षित किया जाए। वे स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक में उन्हें निर्देश दे रहे थे।
    सीटीएम ने कहा कि जब मन में भला करने की ललक और जहन में जनून हो तो हम और बेहतर तरीके से काम करने की क्षमता रखते है। ऐसा करने से ना केवल बेरोजगारों को नई दिशा व दशा मिलेगी बल्कि सम्बन्धित युवा अपनी रूचि अनुरूप विषय में प्रशिक्षण प्राप्त करके ना केवल सरकार की योजनाओं को भली भांति फलीभूत कर सकेंगे बल्कि उनका व उनके परिवार का सामाजिक और अर्थिक स्तर भी अपेक्षाकृत बेहतर होगा।  ऐसे युवा खुद दक्ष और सक्षम होने के साथ-साथ अन्य को भी रोजगार स्थापित करने में अनुकरणीय प्रेरणा देते है। उन्होंने कहा कि 18 से 45 आयुवर्ग के सम्बन्धित बेरोजगार आरसेटी द्वारा प्रायोजित गतिविधियों में प्रशिक्षण ले सकते है, उनको इसके लिए फार्म के साथ अपना आधार कार्ड और एक पहचान पत्र फोटो सहित देना जरूरी होगा।
    आरसेटी के निदेशक कृष्ण लाल तोगला ने बैठक में चलाई जा रही गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आरसेटी संस्थान द्वारा अबतक 3955 से अधिक युवाओं को विभिन्न गतिविधियों के तहत प्रशिक्षित कर चुका है। जिनमें से 2044 अपने स्वयं का रोजगार स्थापित कर चुके है, जबकि 22 को सरकारी या फिर अर्धसरकारी कार्यालयों में नौकरी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि 790 लाभर्थियों को बैंको द्वारा ऋण उपलब्ध करवाया गया है।  जानकारी के क्रम में तोगला ने सीटीएम को बताया कि आगामी वर्ष का लक्ष्य निर्धारित समय में ही पूरा कर लिया जाएगा। आरसेटी के तहत विभिन्न गतिविधियों में एपीएल और बीपीएल सभी तरह के प्रार्थी नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को अल्पाहार भी दिया जाता है। आरसेटी पीएनबी द्वारा प्रायोजित है, इसकी स्थापना अक्तूबर 2012 में की गई थी। यह 13 सदस्यों के सहयोग से चलाया जा रहा है।  इस मौके पर एसडीआर हर्षबीर सिंह, केवीके से डा. फतेह सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

27 दिसम्बर पंचायत भवन में लगेगा रोजगार मेला

करनाल 21 दिसम्बर , जिला रोजगार कार्यालय करनाल द्वारा 27 दिसम्बर, 2018 को सुबह साढ़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *