Breaking News
Home / Uncategorized / अब प्रदेश में विश्वविद्यालयों और कालेजों की शिक्षा की गुणवता के आधार पर तय होगी रेटिंग

अब प्रदेश में विश्वविद्यालयों और कालेजों की शिक्षा की गुणवता के आधार पर तय होगी रेटिंग

कुरुक्षेत्र 7 अगस्त सीएमजीजीए के प्रोजेक्ट निदेशक डा. राकेश गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार का स्कूल शिक्षा के बाद अब उच्च शिक्षा की गुणवता में सुधार लाने पर मुख्य फोकस रहेगा। इसके लिए सरकार प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कालेजों की शिक्षा की गुणवता के आधार पर रेटिंग तय करेंगे और इस रेटिंग को पारदर्शी प्रणाली से सार्वजनिक भी करेंगे ताकि विद्यार्थी अच्छे शिक्षण संस्थान में दाखिला लेकर अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार ग्रहण कर सके। इतना ही नहीं राज्य सरकार ने हरियाणा प्रदेश को स्वच्छता के क्षेत्र में देश के प्रथम 3 रैंकों में शामिल करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को लेकर अब हर 3 माह बाद स्वच्छता की गुणवता का आंकलन करने के लिए सर्वे किया जाएगा।

प्रोजेक्ट निदेशक डा. राकेश गुप्ता बुधवार को देर सायं चंडीगढ़ से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए उपायुक्तों को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले प्रोजेक्ट निदेशक डा. राकेश गुप्ता ने पीसीपीएनडीटी, एमटीपी, पास्को एक्ट, सीएम विंडो, सोशल मीडिया, हरियाणा विजन जीरो की प्रगति, अंतोदय सरल केन्द और सक्षम योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा करने के साथ-साथ इन सभी योजनाओं के तहत ओर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया और अब तक के कार्यो को लेकर समीक्षा भी की है। प्रोजैक्ट निदेशक ने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार का मुख्य फोकस उच्च शिक्षा की गुणवता पर रहेगा, इसके लिए सरकार ने योजना तैयार कर ली है। इस योजना के तहत प्रदेश के 376 कालेजों व 26 विश्वविद्यालयों की शिक्षा की गुणवता में सुधार लाना है। सरकार का 3 बिंदूओ पर विशेष फोकस रहेगा, जिसमें शिक्षा की गुणवता के लिए रेटिंग, एक्रीडिऐशन, कालेजों व विश्वविद्यालयों की रेकिंग, विद्यार्थियों के दाखिलों और नए कालेजों को शुरु करना शामिल होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2021 में प्रदेश के 5 राजकीय विश्वविद्यालयों और 10 राजकीय कालेजों के नेक रेटिंग और एक्रीडिऐशन में सुधार लाने का होगा। इसी तरह एनआईआरएफ की रेकिंग में भी सुधार लाया जाएगा ताकि हरियाणा के राजकीय कालेज और विश्वविद्यालय एनआईआरएफ रेङ्क्षकग में देश के टॉप 100 की सूचि में शामिल हो सके। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से कालेजों मेें तमाम प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी और हर जिले में उपायुक्त इस विषय को लेकर हर माह कालेजों के प्राचार्यो से शिक्षा की गुणवता पर किए गए कार्यो की समीक्षा भी करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का हरियाणा प्रदेश को स्वच्छ प्रदेश बनाने की योजना भी तैयार की है। सरकार का लक्ष्य है कि स्वच्छता के क्षेत्र में हरियाणा प्रदेश के पहले 3 स्थानों पर रहे। इसके लिए ठोस कचरा प्रबंधन प्रोजैक्ट, खुले से शौचमुक्त की स्थिति को बरकार रखने, गीले और सुखे कचरे का अलग-अलग प्रबंधन करने तथा घर-घर से कचरा एकत्रित करने के कार्य को पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में प्रोपर्टी टेक्स का तकरीबन 670 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्रित होना चाहिए। इसमें से अभी भी 200 करोड़ रुपए का हाउस टेक्स एकत्रत किया जाना है। इसके लिए नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं के अधिकारी विशेष अभियान चलाकर 200 करोड़ रुपए के टेक्स को एकत्रित करेंगे। इस समय प्रदेश में प्रोपर्टी सर्वे का काम चल रहा है और इसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का महिलाओं की सुरक्षा पर भी विशेष फोकस रहेगा, इसके लिए प्रत्येक जिले में वन स्टॉप सेंटर को अच्छी तरह से कार्यान्वित किया जाएगा और आगामी 2 माह में सभी वन स्टॉप सेंटर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर मुहैया करवाने के साथ-साथ स्टाफ की नियुक्ति कर दी जाएगी।

प्रोजेक्ट निदेशक ने सीएम विंडो, सरल केन्द्र के साथ-साथ अन्य योजनाओं के लिए सराहनीय कार्य करने पर कुरुक्षेत्र के उपायुक्त डा. एसएस फुलिया और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम किया जाए ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। इस मौके पर उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *