Breaking News
Home / Uncategorized / अभियान के तहत गांव-गांवर जाकर दिया जा रहा है जल सरंक्षण का संदेश

अभियान के तहत गांव-गांवर जाकर दिया जा रहा है जल सरंक्षण का संदेश

कुरुक्षेत्र 5 सितम्बर: डीआईपीआरओ सुरेश कंवर ने कहा कि सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा जलशक्ति अभियान के अंर्तगत उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन में जिले में विशेष प्रचार अभियान लगातार जारी है। इसी के अंतर्गत थानेसर ब्लॉक के गांव किशनगढ़ में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत थानेसर की भजन पार्टी द्वारा गीतों व रागनियों के माध्यम से पानी की महत्वता के बारें में बताया गया।

उन्होंने कहा कि जलशक्ति अभियान के तहत आगामी 15 सिंतबर तक विभागीय भजन पार्टियों द्वारा पूरे जिलें को कवर कर लिया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत गांवों को और शहर के सम्बन्धित वार्डो को कवर किया जा रहा है। जलशक्ति अभियान के तहत हम सबको जागरूक होकर और अपना नैतिक कर्तव्य समझकर पानी की एक-एक बूंद को बचाना है। इस अभियान में विभाग की 4 भजन पार्टियां द्वारा गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा ग्रामीणों को पानी के महत्व के बारें में विस्तार से बताया जा रहा है। गांव किशनगढ में भजन पार्टी के सदस्यों ने सभी ग्रामीणवासियों को जल बचाने की शपथ भी दिलवाई और पौधा लगाने की सभी को अपील भी की।

इस मौके पर भजन पार्टी लीडर दिलावर शर्मा, सदस्य राजकुमार शर्मा व राज कुमार ने प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों जनकल्याणकारी सेवाएं व योजनाओं के बारें में गीतों व रागिनियों के माध्यम से विस्तार से बताया। कलाकारों ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दे रही है। यह रात्रि ठहराव कार्यक्रम विभाग के निर्देशानुसार अयोजित किया गया है, आप इन कार्यक्रमों में ना केवल सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकते है बल्कि लोक गीतों से मनोरजंन का भी आनंद लेते है। कलाकार राजकुमार शर्मा ने अन्तोदय भवन व सरल केन्द्रों पर दी जा रही सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *