कैथल, 4 अप्रैल: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा 5 अप्रैल को स्थानीय माता मंदिर में आयोजित होने वाले अमावस्या मेले के अवसर पर मेला परिसर में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री मेनपाल रामावत ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा 5 अप्रैल को स्थानीय माता मंदिर में अमावस्या मेले के अवसर पर आयोजित किए जा रहे कानूनी जागरूकता शिविर हेतू प्राधिकरण की पैनल अधिवक्ता निशा गुप्ता एवं पराविधिक स्वयं सेविका ऊषा रानी को नियुक्त किया गया है, जो इस मेले में आने वाले लोगों को विभिन्न कानूनों की जानकारी देंगे।
Check Also
श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग
कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …
Post Now India Post Now India