करनाल 23 फरवरी, जिला योजनाकार अमरीक सिंह ने बताया कि नगर तथा ग्राम योजना विभाग हरियाणा द्वारा असंध शहर की वर्ष 2031 एडी में अनुमानित जनसंख्या को मद्देनजर रखते हुए विकास प्लान तैयार किया गया है। इस प्लान के तहत वर्ष 2031 में असंध शहर की 1 लाख 17 हजार अनुमानित जनसंख्या के अनुसार नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।
उन्होंने बताया कि असंध शहर के विकास प्लान के लिए 2021 एडी पहले ही 2 मई 2007 को विकास प्लान का नोटिफिकेशन किया गया था उस समय यह प्लान अनुमानित जनसंख्या 78415 मानकर किया गया था परंतु अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता वाली राज्य स्तरीय कमेटी द्वारा प्रारूप विकास प्लान 2031 एडी को तैयार करने का निर्णय लिया।
डीटीपी ने बताया कि असंध शहर के प्लान में 517 हैक्टेयर कंट्रोल क्षेत्र होगा, 661 हैक्टेयर एरिया नगरपालिका की परिधि का होगा। इस प्लान के अनुसार रिहायशी क्षेत्र 468 हैक्टेयर, कामर्शियल क्षेत्र 122 हैक्टेयर, औद्योगिक क्षेत्र 117 हैक्टेयर, ट्रांसपोर्ट एवं कम्यूनिकेशन क्षेत्र 184 हैक्टेयर, पब्लिक यूटिलिटी के लिए 56 हैक्टेयर, पब्लिक एवं सेमि पब्लिक क्षेत्र 70 हैक्टेयर तथा ग्रीन बैल्ट सहित अन्य ओपन जगह के लिए 171 हैक्टेयर भूमि का प्लान तैयार किया है।
Post Now India Post Now India