Breaking News
Home / Uncategorized / आईटीआई पास छात्रों का 8 मार्च को होगा आईटीआई उमरी में कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन

आईटीआई पास छात्रों का 8 मार्च को होगा आईटीआई उमरी में कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन

कुरुक्षेत्र 1 मार्च आईटीआई संस्थान के प्रधानाचार्य जगमोहन ने बताया कि होंडा सील पॉवर प्रोडक्टस लिमिटेड ग्रेटर नोएडा यूपी द्वारा आईटीआई पास शुदा छात्रों को रोजगार देने के हेतू एक कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन रखा गया है। इस कम्पनी द्वारा इस संस्थान को भेजे गए पत्र अनुसार आईटीआई की ट्रेडों जिसमें फिल्टर की 35 सीटें, इलैक्ट्रेशियन की 35, मशीनी 10, टरनर 10, पेंटर और वेलडर की 10 पास शुदा छात्रों की आवश्यकता दर्शाई गई है। इस क्षेत्र के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से उपरोक्त ट्रेडों के पास शुदा छात्रों को सूचित किया जाता है कि वे 8 मार्च 2019 को इस कैम्पस में साक्षात्कार में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि इस संस्थान द्वारा इस प्रकार के समय-समय पर इस प्रकार के कैम्पस साक्षात्कार करवाएं जाते है तथा जिसमें काफी संख्या में आईटीआई पास शुदाा छात्र, छात्राओं को रोजगार दिए जा चुके है। कम्पनी द्वारा इन शिक्षुकों की आयु 18 से 25 वर्ष तक रखी गई है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *