कुरुक्षेत्र 15 फरवरी कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका सैनी ने बताया कि आकशवानी कुरुक्षेत्र में रेडियों किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत सब्जी विशेषज्ञ डा. सीबी सिंह, पशुपालन विभाग से डा. रंजन चौधरी, मत्सय पालन विभाग से दिलबाग सिंह, वरिष्ठï वैज्ञानिक कृषि किसान केन्द्र डा. जेएन भाटिया, सेवानिवृत पंजाब नैशनल बैंक मैनेजर एचएसडीसी व क्षेत्रिय प्रबंधक एमएस मलिक सहित प्रगतिशील किसान संदीप कुमार, नरेन्द्र कुमार सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
वे शुक्रवार को देर सायं आकाशवाणी कार्यालय में बातचीत कर रही थी। धर्म सिंह राणा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में आकाशवाणी केन्द्र से कार्यक्रम प्रमुख विनय, कार्यक्रम किसान वानी प्रियंका सैनी सहित सभी कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठï उदघोष सुनील आशु और कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका सैनी द्वारा आभार व्यक्त करके किया गया।
Post Now India Post Now India