कैथल 23 अगस्त: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका सोनी ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर स्थानीय लघु सचिवालय में बने ईवीएम वेयर हाऊस में चल रहे ईवीएम, वीवीपैट का प्रथम स्तरीय जांच का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि एफएलसी के कार्य को पूरी सावधानी से करें। प्रत्येक बैलेट यूनिट में एक हजार वोट डालकर मशीन की कार्य प्रणाली की जांच करें। इस कार्य में जितने भी इंजीनियर्स, सक्षम युवा तथा मास्टर ट्रेनर्स लगे हैं वो पूरी गंभीरता पूर्वक कार्य करें। उन्होंने निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एफएलसी यानि फस्र्ट लेवल चैकिंग में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए, ताकि सभी मशीनों पर एक हजार तक वोट डालने का डैमो करके अपनी संतुष्टिï जाहिर कर सके। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जिला में 1745 बैलेट यूनिट, 1068 कंट्रोल यूनिट तथा 1102 वीवीपैट मशीनें उपलब्ध हैं। इसके साथ-साथ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार पांच-पांच बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वीवीपैट ट्रेनिंग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस मौके पर चुनाव नायब तहसीलदार शमशेर सिंह, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India