Breaking News
Home / Uncategorized / आगामी 3 अगस्त को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के गीता सदन में प्रात: 10 बजकर 30 मिनट पर राज्यस्तरीय हरियाली तीज समारोह का आयोजन किया जाएगा

आगामी 3 अगस्त को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के गीता सदन में प्रात: 10 बजकर 30 मिनट पर राज्यस्तरीय हरियाली तीज समारोह का आयोजन किया जाएगा

कुरुक्षेत्र 26 जुलाई; हरियाणा बाल कल्याण परिषद के मानद सचिव कृष्ण ढुल ने बताया कि आगामी 3 अगस्त को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के गीता सदन में प्रात: 10 बजकर 30 मिनट पर राज्यस्तरीय हरियाली तीज समारोह का आयोजन किया जाएगा।

मानद सचिव शुक्रवार को स्थानीय बाल भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले हरियाणा बाल कल्याण परिषद के मानद सचिव कृष्ण ढुल ने उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त डा. एसएस फुलिया से मुलाकात की तथा उन्हें समारोह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस समारोह में मुख्यातिथि के रुप में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रत्न लाल कटारिया शिरकत करेंगे जबकि समारोह में विशिष्ठï अतिथि के तौर पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सांसद नायब सैनी, थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डा. पवन सैनी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद 1971 से चल रही है तथा इसका कार्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य देख रहे है जबकि इसके उपप्रधान माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल है। उन्होंने बताया कि परिषद बाल कल्याण के अलग-अलग प्रकार के कार्य करती है, इनमें शिशु गृह, क्रैचिस, आंगनवाड़ी ट्रेनिंग सेंटर, ओपन शैल्टर, विशेष बच्चों के स्कूल आदि शामिल है।

मानद सचिव ने बताया कि 3 अगस्त को होने वाले समारोह में हरियाणा को संस्कृति को दर्शाया जाएगा, इसके साथ-साथ चार श्रेणियों की महिलाओं को स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा सम्बन्धी जानकारी दी जाएगी। इन श्रेणियों में नवविवाहित महिला, गर्भवती महिला, नवजात बच्चे की मां तथा किशोरी लडक़ी शामिल है। उन्होंने बताया कि एक हजार की जनसंख्या पर एक आशा वर्कर कार्य करती है तथा आशा वर्कर, एएनएम दीदी, सीएचसी व पीएचसी में काम करने वाली नर्से स्वास्थ्य सम्बन्धी विषयों पर जानकारी दे रही है। उन्होंने बताया कि हरियाली तीज का यह दूसरा समारोह है, इस समारोह में उन बच्चों की भी प्रस्तुती होगी जिन्होंने बाल महोत्सव के दौरान प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार हासिल किया था। इसके अलावा उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से प्राप्त सूचि के अनुसार उन महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने सामाजिक तथा विशेष कार्यो में सराहनीय काम किया हो, इससे सम्बन्धित कुछ नाम प्राप्त भी हो चुके है। इसके बाद मानद सचिव ने बाल भवन का निरीक्षण भी किया तथा वहां की गतिविधियों को बारीकि से देखा।

उन्होंने जिला बाल कल्याण अधिकारी सर्बजीत सिंह सीबिया को निर्देश दिए कि वे बाल कल्याण परिषद की गतिविधियों से सम्बन्धित एक बोर्ड लघु सचिवालय में उपायुक्त कार्यालय में लगाए, क्योंकि वहां हर रोज आमजन का आना-जाना लगा रहता है। इस अवसर पर मंडल बाल कल्याण अधिकारी मिलन पंडित, ओपी मेहरा, प्रदीप मलिक, सरोज मलिक, पूनम सूद, निर्मलजीत, प्रदीप दलाल सहित परिषद से जुड़े हुए अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *