कुरुक्षेत्र 9 अप्रैल: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 को लेकर आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना करनी होगी, जो भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता की उल्लघंना करेगा उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इतना ही नहीं सभी अधिकारी अपने-अपने जिलों में चुनावों से सम्बधित सभी तैयारियां पूरी रखेंगे, इन चुनावों को लेकर गठित कमेटियों के सदस्यों को एक्टिव किया जाए और सभी बूथों पर मूलभुत सुविधाओं का आंकलन भी किया जाए। इन चुनावों को लेकर तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
सीईओ राजीव रंजन मंगलवार को देर सायं चंडीगढ़ से वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले सीईओ राजीव रंजन ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को चुनावों को लेकर की गई तैयारियों की फीडबैक रिपोर्ट हासिल की और चुनावों के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने वीडियाग्राफी, वेब कास्टिंग, सीसीटीवी, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन व सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों द्वारा फिजीकल वैरिफिकेशन की रिपोर्ट, पोस्टल बैलेट पेपर सहित अन्य प्रबंधों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाए और जिले में किसी प्रकार से अवैध शराब की बिक्री न होने दी जाए। सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से लाईसैंसी हथियार निकटम थाने और गन हाउस में जमा करवाने की कार्रवाई में तेजी लाए। इतना ही नहीं मतगणना के दिन किसी भी व्यक्ति को मतगणना केन्द्र और आसपास के क्षेत्र में हथियार ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके अलावा फार्म 6 से सम्बन्धित सारा डाटा अप टू डेट करे, इस मामले में रतिभर भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने लोकसभा आम चुनाव को लेकर जिला कुरुक्षेत्र में की गई तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में मतदान केन्द्रों की मूलभुत सुविधाओं को चैक कर लिया गया है और जहां पर कमी पाई गई थी, उसे पूरा करवाने के आदेश दिए गए है। जिले में टोल फ्री नम्बर 1950 पूर्ण रुप से कार्य कर रहा है। जिला पुलिस द्वारा पुलिस नाके लगवा दिए गए है और बीएलओ स्तर से लेकर चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रेनिंग करवा दी गई है और ट्रेनिंग का कार्यक्रम निरंतर जारी है। इस जिले में चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में दर्ज दिव्यांग मतदाताओं तथा अति विशिष्ठï व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। इस जिले में चुनावों के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटा बेस तैयार कर लिया गया है। इस मौके पर एसपी आस्था मोदी, एडीसी पार्थ गुप्ता, एसडीएम अश्विनी मलिक, एसडीएम निर्मल नागर, एसडीएम संयम गर्ग, एसडीएम अनिल यादव, चुनाव तहसीलदार संदीप, डीआईओ विनोद सिंगला, काननूगो सुभाष सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।
3912 लोगों ने जमा करवाएं हथियार, पुलिस ने जब्त की 21 हजार 506 लिटर शराब
पुलिस अधक्षीक आस्था मोदी ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 को लेकर लगी आदर्श आचार संहिता के बाद पुलिस ने लोगों को अपने-अपने लाईसैंसी हथियार जमा करवाने के आदेश दिए थे, इन आदेशों के बाद अब तक 3912 लोगों ने अपने हथियार जमा करवा दिए है, जिन लोगों ने हथियार जमा नहीं करवाए उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी अमल लाई जा सकती है।
उन्होंने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि 11 मार्च 2019 से लेकर 9 अप्रैल 2019 तक पुलिस ने 10 पीओ क्लेमर आफेंडर और 3 बेल जम्पर को गिरफ्तार किया है और पुलिस सीआरपीसी प्रेवेंटिव सेक्शन के तहत 72 मामले दर्ज किए है और इस धारा के तहत 124 लोगों को बाउंड किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नॉन बेलेबल वारंटस के तहत 3 केसों को साल्व किया है और नॉन बेलेबल वारटंस के 38 मामले लम्बित है। पुलिस ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जगह-जगह नाकबंदी की, जिसके कारण 2 किलो 200 ग्राम चुरा पोस्त, 3 किलो 350 ग्राम गांजा, 67 ग्राम स्मैक, 96 ग्राम चरस और 422 ग्राम अफीम बरामद की है। एसपी ने कहा कि पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, एक तलवार और 5 हजार रुपए की नगदी बरामद की है। पुलिस ने पूरे जिले से 21 हजार 506 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने जितना समान जब्त किया है उसकी कीमत 45 लाख 94 हजार 681 रुपए आंकी है।
Post Now India Post Now India