Breaking News
Home / Uncategorized / आदर्श चुनाव आचार संहिता की संहिता की सख्ती से करनी होगी पालना: रंजन

आदर्श चुनाव आचार संहिता की संहिता की सख्ती से करनी होगी पालना: रंजन

कुरुक्षेत्र 19 मार्च हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 को लेकर चुनावों को लेकर आदर्श चुनाव संहिता लग चुकी है और 12 मई को हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए मतदान होगा। इसलिए अधिकारी चुनावों से सम्बन्धित सभी तैयारियों को पूरा करना सुनिश्चित करेंगे। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
सीईओ राजीव रंजन मंगलवार को देर सायं चंडीगढ़ से वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले सीईओ राजीव रंजन ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को चुनावों को लेकर की गई तैयारियों की फीडबैक रिपोर्ट हासिल की और चुनावों के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने चुनाव प्रबंधन के अनुसार सभी कार्य पूरा करने के आदेश देते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सभी 9 निर्वाचन खंडों के मतगणना केन्द्रों की भौतिक निरीक्षण रिपोर्ट शीघ्र भिजवाना सुनिश्चित करे। इसके अलावा उन्होंने वीडियाग्राफी, वेब कास्टिंग, सीसीटीवी, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन व सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों द्वारा फिजीकल वैरिफिकेशन की रिपोर्ट, पोस्टल बैलेट पेपर सहित अन्य प्रबंधों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की है।
उन्होंने डीएससी, लॉजिकल डाटा के बारे में फीडबैक लेते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने जिलों के सेक्टर अधिकारियों को विशेष ट्रेनिंग दे। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में 793 मतदान केन्द्रों की फिजीकल वैरिफिकेशन करवा दी गई है और जिले में 17 सहायक मतदान केन्द्र बनाए जाने की सम्भावना है। इस जिले में इलेक्ट्रोनिक रुट से हस्तांतरणीय पोस्टल बैलेट सिस्टम के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। जिले में टोल फ्री नम्बर 1950 पूर्ण रुप से कार्य कर रहा है। जिला पुलिस द्वारा पुलिस नाके लगवा दिए गए है और बीएलओ स्तर से लेकर चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रेनिंग करवा दी गई है और ट्रेनिंग का कार्यक्रम निरंतर जारी है। इस जिले में चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में दर्ज दिव्यांग मतदाताओं तथा 62 अति विशिष्ठï व्यक्तियों की पहचान कर दी गई है। इस जिले में चुनावों के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटा बेस तैयार कर लिया गया है। इस मौके पर एडीसी पार्थ गुप्ता, एसडीएम अश्विनी मलिक, एसडीएम निर्मल नागर, एसडीएम संयम गर्ग, एसडीएम अनिल यादव, चुनाव तहसीलदार संदीप, डीआईओ विनोद सिंगला, काननूगो सुभाष, राजेश, नीलम सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *