Breaking News
Home / Uncategorized / इंद्री नगरपालिका क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों में चारदीवारी, डीपीसी व अवैध निर्माण को गिराया गया

इंद्री नगरपालिका क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों में चारदीवारी, डीपीसी व अवैध निर्माण को गिराया गया

करनाल 10 जून, जिला योजनाकार विक्रम सिंह द्वारा सोमवार को अभियान चलाकर इंद्री नगरपालिका क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों में करीब 6 एकड़ क्षेत्र से चारदीवारी, डीपीसी व अवैध निर्माण को गिराया गया। इस अभियान में इंद्री-लाडवा रोड पर बनी अवैध कॉलोनी में 2.5 एकड़ क्षेत्र से चारदीवारी व डीपीसी को गिराया गया। इसी प्रकार इंद्री से गढ़ीबीरबल रोड पर बनी एक कमिर्शिलय कॉलोनी के 5 कनाल क्षेत्र में बनी चारदीवारी को भी गिराया गया। उन्होंने बताया कि इंद्री-ब्याना रोड पर अवैध कॉलोनी में भी 4 कनाल क्षेत्र में बनने वाली सडक़ों को शुरूआती दौर में तोड़ा गया तथा इंद्री-इंद्रगढ़ रोड पर करीब 2 एकड़ क्षेत्र में अवैध निर्माण की डीपीसी, 1 निर्माणाधीन मकान, 1 गोदाम की बेसमेंट को भी गिराया गया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *