कुरुक्षेत्र, 25 फरवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा छात्र मिलन समारोह जश्न ए मिलन कारवां यादों का का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा व कुलसचिव डॉ. नीता खन्ना द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर प्रो. आर.एस. यादव ने सभी अतिथियों व पूर्व छात्रों का स्वागत किया। इस समारोह में विश्वविद्यालयों व राष्ट्रीय संस्थानों से आए शिक्षाविदों, शिक्षकां ने भाग लिया जो विभाग के पूर्व छात्र रह चुके हैं। इनमें प्रो. एनआर. शर्मा, प्रो. डीआर गोयल, प्रो. कुलविन्द्र, प्रो. जेआरधीर, प्रो. डीएस. यादव, प्रो. एएन मिश्रा, प्रो. एनएस मावी, प्रो. अमरेन्द्र बेहरा आदि प्रमुख थे। इसके अलावा बहुत बड़ी संख्या में पूर्व छात्रों ने भी भाग लिया। सभी उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने अपने अनुभवों व शिक्षा विभाग से जुड़ी अपनी यादों को सांझा किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा ने सभी पूर्व छात्रों एल्यूमनी को शुभकामनाएं दी व शिक्षा विभाग से पढ़कर निकले व अन्य प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत एल्यूमनी को अपने-अपने क्षेत्र में प्रशंसनीय योगदान देने के लिये सराहा। उन्होंने समाज में व्याप्त विभिन्न त्रुटियों व मूल्यों के हास पर चिन्ता व्यक्त की तथा कहा कि शिक्षा विभाग ही ऐसा विभाग है जो समाज की विभिन्न त्रुटियों को समाप्त करने व उच्च मूल्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने इस अवसर पर शिक्षा विभाग की वार्षिक गतिविधियों व उपलब्धियों के कैलेंडर का भी विमोचन किया।
इस मौके पर शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो. संगीता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें उन्होंने विभाग की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। विभाग की छात्र छात्राओं ने नृत्य, गायन, मूक अभिनय, आदि पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनमें प्रथम प्ररस्कार मूक अभिनय को जो कि मूक बधिर छात्रों की शिक्षा के प्रति जागरुकता पर आधारित को दिया गया तथा द्वितीय प्ररस्कार हरियाणवी नृत्य को प्राप्त हुआ।
समारोह के अन्त में विभागाध्यक्षा प्रो. संगीता ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा सभी पूर्व छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रत्येक कक्षा के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों जिनमें बीएड स्पेशल, एमएड स्पेशल, एमए एजुकेशन, एमएड जनरल के छात्रों को पुरस्कृत किया। कुछ अन्य विशेष पुरस्कार प्रो. सुशील कुमार गुप्ता व डॉ. दिग्विजय सिंह को प्रदान किए गए।
Post Now India Post Now India