Breaking News
Home / Uncategorized / उज्जवला स्कीम को ओर व्यापक बनाते हुए हरियाणा सरकार ने बीपीएल परिवारों के साथ अब ओपीएच यानि खाकी राशन कार्ड धारकों को भी इस स्कीम में शामिल किया

उज्जवला स्कीम को ओर व्यापक बनाते हुए हरियाणा सरकार ने बीपीएल परिवारों के साथ अब ओपीएच यानि खाकी राशन कार्ड धारकों को भी इस स्कीम में शामिल किया

कुरुक्षेत्र 11 जनवरी    सभी परिवारो को एलपीजी गैस कनैक्शन देने की प्रधानमंत्री उज्जवला स्कीम को ओर व्यापक बनाते हुए हरियाणा सरकार ने बीपीएल परिवारों के साथ अब ओपीएच (अदर प्रायरटी हाऊसहोडल) यानि खाकी राशन कार्ड धारकों को भी इस स्कीम में शामिल किया हैे। सरकार का लक्ष्य है कि 26 जनवरी तक सभी ओपीएच को गैस कनैक्शन मुहैया हो।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने बताया कि प्रदेश सरकार की हर घर में कुकिंग गैस कनैक्शन की उपलब्धता की योजना को लेकर पिछले कई दिनो से प्रयास जारी हैं। जिला प्रशासन इसे शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ रहा है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाना है, ताकि कोई भी परिवार गैस कनैक्शन से वंचित ना रहे। उन्होंने बताया कि समय-समय पर विभिन्न कैम्पों के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जा रहा है। यदि किसी हाऊसहोल्ड से ऑनलाईन राशन कार्ड गुम हो गया है, तो वह उसका नम्बर देकर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालयों से तुरन्त नया ऑनलाईन राशन कार्ड प्राप्त कर सकता है।
उपायुक्त ने जिला के लोगों से अपील की कि जिन परिवारों के पास अब तक एलपीजी गैस कनैक्शन नहीं है, वह जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक तथा सम्बंधित एएफएसओ के कार्यालय में सम्पर्क करें और इस योजना का लाभ उठाए। ओपीएच की पात्रता के लिए क्या-क्या जरूरी दस्तावेज चाहिएं- इस बारे में डीएफएससी ने बताया कि लाभार्थी के पास  स्कीम का लाभ लेने के लिए 12 डिजीट वाला राशन कार्ड, परिवार के सभी व्यस्क सदस्यों के आधार कार्ड, जिनके नाम राशन कार्ड में भी हों तथा परिवार के मुखिया का बैंक अकाउंट नम्बर होना जरूरी है। इन दस्तावेजो के होते लाभार्थी को तुरंत गैस कनैक्शन मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस स्कीम में लाभार्थी को गैस कनैक्शन के 633 रूपये और गैस यानि रिफेल का खर्चा स्वयं वहन करना पडेगा। सिलेण्डर और रेगूलेटर की 1600 रूपये की सिक्योरिटी यानि प्रतिभूति राशि सरकार वहन करेगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *