कैथल, 18 जून: उद्यान विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत प्रति बूंद ज्यादा उत्पादन हेतू जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा राजौंद निवासी महिपाल राणा के फार्म पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 60 से अधिक किसानों ने भाग लिया। इस शिविर का आयोजन जिला उद्यान अधिकारी अंशुल आनंद के मार्गदर्शन में किया गया।
उद्यान विकास अधिकारी डॉ. निखिलेश सांगवान ने सूक्ष्म सिंचाई के बारे में किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि वे इस विधि को अपना कर कम पानी से ज्यादा उत्पादन ले सकते हैं। बागवानी विभाग द्वारा किसानों को 85 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रतिनिधि डॉ. सुरेंद्र ने विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जैन सिंचाई सिस्टम के प्रतिनिधि दिलीप अहलावत एवं अन्य संबंधित ने भी भाग लिया। उन्होंने सूक्ष्म सिंचाई की लागत एवं विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस शिविर में प्रगतिशील किसान महिपाल राणा, शमशेर सिंह व जोगेंद्र सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India