कैथल, 14 जून: उद्यान विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत प्रति बूंद-अधिक फसल हेतू गांव बड़सिकरी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्यान विकास अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने किसानों को फसल विविधिकरण के बारे में किसानों को बताया कि कैसे कम पानी के साथ टपका सिंचाई की सहायता से अपनी फसल को उगा सकते हैं। उद्यान विभाग की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की गई। डॉ. निखिलेश सांगवान ने सूक्ष्म सिंचाई के सिस्टम की जानकारी प्रदान की। दलीप अहलावत ने सूक्ष्म सिंचाई की लागत और उसकी विधि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अमित ढुल, किसान सुनील, कुलदीप व किताब सिंह मौजूद रहे।
Home / Uncategorized / उद्यान विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत प्रति बूंद-अधिक फसल हेतू गांव बड़सिकरी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India