पिहोवा 19 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाने के लिए पिहोवा उपमंडल प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए तहसीलदार पिहोवा नवनीत ने बताया कि जिन-जिन विभागों को जो जिम्मेवारियां दी गई हैं, वे आज सायं तक मुकम्मल हो जाएंगी।
अनाजमंडी में योग दिवस मनाने के लिए 20 जून को प्रात: 6 बजे से 7.30 बजे तक अधिकारियों व कर्मचारियों, नगर पार्षदों, गणमान्य व्यक्तियों, पंच सरपंचों, विद्यार्थियों व अध्यापकों को आमंत्रित किया गया है। योग दिवस 21 जून को पतंजलि योग समिति के मुख्य प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन तथा प्राणायाम करवाया जाएगा।
तहसीलदार नवनीत ने एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक लेकर 19 जून तक अपने-अपने कार्य मुकम्मल करने के निर्देश दिए थे। इसमें मार्केट कमेटी व नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने शैड की सफाई की और अनाजमंडी में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा, फस्र्ट एड तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा, कानून व्यवस्था पुलिस विभाग द्वारा, छात्रों को लाने व ले जाने की व्यवस्था खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा, पंच सरपंचों को योग दिवस पर लाने के लिए खंड विकास एवं पचंायत विभाग द्वारा व्यवस्था की गई है।
सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा करो योग-रहो निरोग के मुख्यमंत्री के संदेश का प्रचार पोस्टरों के माध्यम से पूरे शहर व कस्बों में किया जा रहा है। उसके बताया गया है कि प्रदेश एक हजार दो गांवों में योगा एवं व्यायामशालाएं खोली गई हैं और योग करने से दीर्घायु का संदेश भी दर्शाया गया है। तहसीलदार ने अधिक से अधिक लोगों को योग से जोडऩे के लिए गणमान्य व्यक्ति एवं आम नागरिकों से आहवान किया कि वे योग करने के लिए 20 व 21 जून को पिहोवा अनाजमंडी में बड़ी संख्या में पहुंचे।
Post Now India Post Now India