Breaking News
Home / Uncategorized / उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला रोड़ सेफ्टी की मासिक बैठक ली

उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला रोड़ सेफ्टी की मासिक बैठक ली

कुरुक्षेत्र 29 जनवरी उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला रोड़ सेफ्टी की मासिक बैठक ली तथा अधिकारियों को कहा कि इस बैठक में जो भी सम्बन्धित कार्य पूरे करने के लिए कहा जाता है, वह सभी कार्य समय रहते पूरा करे। इन कार्यो में किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना हो। उन्होंने शाहबाद पुल, रेलवे रोड़, सैक्टर-13, झांसा रोड़, रेलवे क्रासिंग, शाहबाद से अम्बाला, गोबिंद माजरा, मोहन नगर चौंक सहित अन्य सडक़ों को ठीक करने, रिफलेक्टर लगाने के आदेश देते हुए कहा कि सभी विभाग सतर्क होकर काम करे। उन्होंने सभी सडक़ों पर शीघ्र अति शीघ्र सफेद पट्टïी लगाने, रिफलेक्टर बोर्ड और साईनेज बोर्ड लगाने के आदेश दिए । इसके अलावा उन्होंने बताया कि राष्टï्रीय राजमार्ग पर किसी भी समय किसी दुर्घटना या सहायता के लिए कोई भी व्यक्ति एमएचएआई के टोल फ्री नम्बर 1800-180-101 पर सम्पर्क कर सकता है।
उन्होंने एडीसी को निर्देश दिए की सभी बसों की चैंकिंग समय-समय पर हो तथा जिन बसों में नियमानुसार कागजात पूरे ना हो, उनके चालान करे, इस पर एडीसी ने बताया कि उन्होंने करीब 50 से ज्यादा बसों की चैकिंग की है तथा 4 चालान भी किए है। बैठक में डीसी ने डीएसपी से पूछा की आपने ओवर स्पीड के कितने चालान किए है, इस पर डीएसपी ने बताया कि ओवर स्पीड के 420 चालान किए गए है। उन्होंने स्पष्टï आदेश दिए कि रेलवे रोड़ के साथ-साथ बाकी सभी मुख्य मार्गो पर अनोथाराईज तरीके से पार्किंग करने वाले वाहनों के चालान किए जाए और नियमानुसार कार्रवाई भी अमल मे ंलाई जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को रैड क्रास व नेहरु युवा केन्द्र की तरफ से फस्र्ट एड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा सडक़ सुरक्षा से सम्बन्धित प्रतियोगिताए समय-समय पर आयोजित की जा रही है, यह प्रतियोगिताएं इसी तरह से जारी रहनी चाहिए।
डीसी ने कहा कि ज्योतिसर रोड़ पर जहां मार्किंग होनी है, वहां मार्किंग करवाए तथा लाडवा व बराड़ा चौंक पर केटराई व मिरर लगवाए। उन्होंने कहा कि शाहबाद मारंकडा ब्रिज पर मेडियन मार्कर लगवाए तथा प्रताप गढ़ मोड़ की रिपेयर करवाए। उन्होंने कहा कि खानपुर कोलिया गांव में जो कट है उसे रिपेयर करवाए तथा यहां पर हाजार्ड साईन भी लगवाए। सरस्वती ब्रिज के पास हाजार्ड साईन व रिफलेक्टर टेप भी लगाए। शाहबाद मारकंडा व झांसा ब्रिज पर सूचना बोर्ड लगाए ताकि आने-जाने वालों को रास्तों का पता लग सके। उन्होंने कहा कि मोहन नगर मार्किट में रोड़ मार्किंग करवाए तथा मॉडल टाउन पिहोवा में हाजार्ड साईन लगवाए। इस मौके पर एडीसी अनिश यादव, एसडीएम थानेसर अनिल यादव, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, डीएसपी तान्या सिंह, एआईपीआरओ बलराम शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *