Breaking News
Home / Uncategorized / उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी व पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज ने अन्य अधिकारियों के साथ घग्गर नदी के साथ लगते बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा किया

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी व पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज ने अन्य अधिकारियों के साथ घग्गर नदी के साथ लगते बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा किया

हला-चीका, 17 जुलाई: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी व पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज ने अन्य अधिकारियों के साथ घग्गर नदी के साथ लगते बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने सरोला साईफन, कमहेड़ी, बाउपुर, मीरापुर ड्रेन, कसोली, सुगलपुर, सिहाली आदि क्षेत्रों का दौरा करके ग्राम वासियों से बातचीत करके उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा हर स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है तथा हर प्रकार के इंतजाम पूरे हैं। उपायुक्त ने कहा कि ग्राम वासियों से अह्वान किया कि धैर्य रखते हुए किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

उपायुक्त ने दौरे के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरोला साईफन के नीचे बरसात के पानी के साथ बहकर आई जल खुम्बी व घास को साफ करने की व्यवस्था सुनिश्चित रखें ताकि पानी की निकासी निरंतर होती रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी जन प्रतिनिधियों के साथ प्रशासन द्वारा निरंतर सम्पर्क बनाया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा नहरों के नजदीक होने वाले संभावित कटाव पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी भी गांव में मिट्टी के कटाव की सूचना नहीं है। घग्गर नदी पर इन्लेट की व्यवस्था की हुई है। पानी की निकासी के लिए प्रबंधों की उचित व्यवस्था है। इसके साथ-साथ मोबाईल डीजल पपिंग सैट तथा मोबाईल इलैट्रिकपम्प सैट की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई है। बेलदारों के माध्यम से निरन्तर नहरों बांधों की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण प्रबंध किए गए हैं तथा सभी तरह की मशीनरी को तैयार रखा गया है। सिंचाई विभाग द्वारा ई.सी.बैग व जे.सी.बी. मशीनों, टै्रक्टर-ट्रॉली व लेबर का इंतजाम किया हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिए कि बाढ़ संभावित गांवों के चारों ओर बने बांधों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाए गए है जिसका नम्बर- 01743-221555, 01746-234528,9215213085, 01746234358 है। प्रशासन द्वारा किसी भी आपदा से निपटने की पूरी तैयारी की गई है। इस मौके पर एसडीएम गुहला शशी वसुंधरा, डीएसपी गुहला प्रमोद कुमार, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता आरएस मित्तल, कार्यकारी अभियंता प्रशांत कुमार, तहसीलदार जगदीश चंद, नायब तहसीलदार विरेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *