Breaking News
Home / Uncategorized / उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कलायत में विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया तथा जनता को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं का जायजा लिया

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कलायत में विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया तथा जनता को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं का जायजा लिया

कलायत, 5 अगस्त: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कलायत में विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया तथा जनता को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने औचक निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि वे आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

डॉ. प्रियंका सोनी ने सर्वप्रथम स्थानीय उपमंडलाधीश कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री घोषणाओं की क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग इन घोषणाओं यथा शीघ्र पूर्ण करें ताकि आम जनता को इन विकास परियोजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। कलायत में उपमंडल स्तरीय लघु सचिवालय का निर्माण पिंजूपुरा आईटीआई के सामने राष्टï्रीय राजमार्ग के किनारे चार एकड़ में प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में इसका विस्तार करके 50 बिस्तर अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य जारी है। इस बैठक में उपमंडलाधीश विवेक चौधरी, तहसीलदार चेतना चौधरी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके उपरांत उन्होंने इस परिसर में स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया तथा उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन भी किया।

उपायुक्त ने इसके उपरांत तहसील कार्यालय मे स्थित अत्योदय सरल केन्द्र का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की हिदायतोंनुसार लोगों को सभी सेवाएं एवं सुविधाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने तहसील कार्यालय, खजाना कार्यालय, राजकीय पशु अस्पताल के साथ-साथ पुरानी तहसील कार्यालय के भवन में संचालित आधार कार्ड अपडेशन के कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने आधार कार्ड में अपडेट करवाने हेतु मौके पर मौजूद आम लोगों से भी इस केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाओं बारे जानकारी हासिल की। उन्होंने राजकीय पशु अस्पताल में स्थित प्रयोगशाला के में किए जा रहे विभिन्न टैस्टों तथा पशु पालकों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में भी दिशा निर्देश दिए।

डॉ. प्रियंका सोनी ने इसके पश्चात मार्केट कमेटी कार्यालय का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा के आंकड़ों को यथा शीघ्र पोर्टल पर अपलोड करवाने बारे सख्त निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित रजिस्टर में कर्मचारियों की दर्ज की गई उपस्थिति के बारे में भी जानकारी हासिल की तथा विश्राम गृह में ठहरने वाले व्यक्तियों का विवरण दर्ज करने हेतु एक रजिस्टर शुरू करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने इसके बाद नगरपालिका कार्यालय में कॉमन सर्विस सैंटर के माध्यम से लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सेवाओं व सुविधाओं का जायजा लिया था सचिव को निर्देश दिए कि वे हर कॉऊटर पर स्टीकर चस्पा करवाएं ताकि लोगों को सुविधा हो। उन्होंने नगरपालिका द्वारा गृहकर संग्रह बारे भी जानकारी हासिल की तथा निर्देश दिए कि वे लम्बित गृहकर को यथा शीघ्र एकत्रित करवाएं। उन्होंने नगरपालिका सचिव को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को किस्त के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े तथा यथा शीघ्र पात्र व्यक्तियों के खातों में इस किस्त की राशि स्थानान्तरित करवाएं।

इसके उपरांत उन्होंने स्थानीय बस स्टैण्ड के पीछे एवं कपिल मुनि तीर्थ के सामने निर्माणाधीन नगरपालिका के नए भवन का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस भवन के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित अवधि तक इस भवन का निर्माण पूर्ण करवाकर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में निर्माणाधीन 50 बिस्तर अस्पताल के भवन का निरीक्षण किया तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर फर्श पर लगाई जा रही टाईलों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया तथा मरीजों के इलाज के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इसके उपरांत नरवाना बाईपास पर पिंजूपुरा आईटीआई के सामने प्रस्तावित उपमंडल स्तरीय लघु सचिवालय के स्थल का भी अवलोकन किया तथा अधिकारियों से लघु सचिवालय के डिजाईन आदि की जानकारी ली।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *