कुरुक्षेत्र 15 मार्च: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने शुक्रवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में चल रहे स्टेज मुरम्मत के कार्यो का तथा दर्शकों के लिए बैठने के स्थान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से मुरम्मत कार्य की फीडबैक रिपोर्ट हासिल की और सामग्री की गुणवता को भी चैक किया। उन्होंने कहा कि सामग्री की गुणवता का विशेष ध्यान दिया जाए, इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इसके उपरांत उपायुक्त ने जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशबीर सिंह को भी कार्यो में पूरी पारदर्शिता बरतने बारे जरुरी दिशा-निर्देश दिए।
Post Now India Post Now India