Breaking News
Home / Uncategorized / एक माह में जिला कुरुक्षेत्र के 419 गांव को कवर करना है लक्ष्य: सुरेश

एक माह में जिला कुरुक्षेत्र के 419 गांव को कवर करना है लक्ष्य: सुरेश

कुरुक्षेत्र 21 जनवरी हरियाणा सरकार के उपलब्धियों व जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा 21 जनवरी से 22 फरवरी 2019 तक एक विशेष प्रचार अभियान शुरु किया गया है। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन तथा सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो के निर्देशानुसार सोमवार से इस अभियान की शुरुआत कर दी गई है। जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी सुरेश कंवर ने कहा कि इस अभियान के तहत एक माह में जिला कुरुक्षेत्र के सभी 419 गांवों, शहर के वार्डो व डेरों इत्यादि को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसे विभाग के 4 पार्टिया व 2 अनुबंद्घित पार्टियों प्रतिदिन दो-दो कार्यक्रम कर कवर करने का कार्य करेंगी।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत सोमवार को विभाग की नियमित व कंटीजैंट भजन पार्टियों के कलाकारों ने गांव-गांव जाकर सरकार की कल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने कहा कि विभाग की 4 व 2 अनुबंद्घित भजन पार्टियों को इस प्रचार-प्रसार के कार्य में लगाया गया है। ये पार्टियों गांव-गांव, शहरों व वार्डों में जाकर गीतों व नाटकों के माध्यम से सरकारी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार को कलाकारों ने पिहोवा के वार्ड 1 व 2, शाहबाद खंड के गावं त्यौड़ा व त्यौड़ी, थानेसर खंड के गांव सौंटी व खैरी, बाबैन खंड के गांव सुजरा व सुजरी, पिहोवा के गांव मोरथली व झिवंरहेड़ी, थानेसर के गांव बजीदपुर व बिहोली में कार्यक्रम की प्रस्तुती दी।
उन्होंने बताया कि यह विशेष प्रचार अभियान 22 फरवरी 2019 तक चलेगा तथा एक दिन में सम्बन्धित पार्टियां दो कार्यक्रम दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी आमजन तक पहुंच सके इसके लिए ही विशेष प्रचार अभियान इसलिए चलाया गया है। इस अभियान के माध्यम से जहां लोग सरकार की नीतियों से अवगत होंगे, वहीं लोगों को स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ नशा मुक्ति के प्रति जागरुक किया जाएगा। अभियान में सरकार की उपलब्धियों एवं विकासात्मक नीतियों पर तैयार लघु फिल्में भी ग्रामीणों को दिखाई गई।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *