Breaking News
Home / Uncategorized / एनआईटी में 70वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास से आयोजित, 13 कर्मचारी सम्मानित
????????????????????????????????????

एनआईटी में 70वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास से आयोजित, 13 कर्मचारी सम्मानित

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में 70वाँ गणतंत्र दिवस अत्यन्त हर्षोउल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा. सतीश कुमार ने ध्वजारोहण किया व समारोह के मुख्यातिथि के रूप में सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा  कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान को लागू किया गया था, भारत के संविधान के निर्माण में भारत रत्न से अलंकृत डा. भीम राव अम्बेडकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने बताया कि उस दिन से हर वर्ष इस दिन को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे गौरवशाली देश ने पिछले सात दशकों में विज्ञान तकनीकी, कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य व खेलकूद इत्यदि क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है और आज हमारा देश अनेक प्रकार की भारी मशीनों, रेलवे इंजन, कार साईकिल, घडिय़ाँ आदि अनेक विद्युत उपकरणों का निर्माण कर दूसरे देशों को भेजता है। इन सबके बावजूद आवश्यकता इस बात कि है कि राजनीतिक व सामाजिक व्यवस्था को भी चुस्त ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ व अनुशासित बनाया जाए। इस अवसर पर देश की सेवा में शहीदों व महापुरूषों की याद में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस समारोह में संस्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों जीआर सामनतराय, डा. रविन्द्र कुमार, सुभाष चंद्र गर्ग, मधु बाला, भारत भूषण गौतम, शशी बाला, रॉय सिंह, रूकेश कुमार, वीरेन्द्र सिंह, अनिता रानी, शीतल प्रसाद, सतपाल व वीर बहादुर को संस्थान के निदेशक डा. सतीश कुमार द्वारा नगद पुरस्कार व मैरिट प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त  संस्थान में आयोजित स्वच्छभारत ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण अभियान 2018,में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए संस्थान के छात्रो को सम्मानित किया गया जिसमें यशस्वी मल्ला को प्रथम पुरस्कार, देंवाश त्यागी, सुदीन गाबा व मुदित गुलाटी को द्वितीय पुरस्कार तथा सत्येंद्र कुमार पाण्डे व शिवम जलोत्रा को भागीदारी प्रमाण दिया गया।

संस्थान के प्रोफेसर इंचार्ज लोक सम्पर्क प्रो. पी.सी. तिवारी ने बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान  लागू किया गया था। तभी से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। मंच का कुशल संचालन प्रो. पी.सी. तिवारी, वंशिता व उत्सव द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीन (योजना व विकास) प्रो. अखिलेश स्वरूप, डीन (शिक्षक कल्याण) प्रो. अरूण गोयल, डीन (शैक्षणिक) प्रो. के.एस. संधू, डीन (छात्र कल्याण) प्रो. राजेन्द्र कुमार, डीन (शोध व परामर्श) प्रो. ब्रह्म्जीत सिंह, डीन (औद्योगिक व अंतर्राष्ट्रीय सम्बंध) प्रो. पंकज चांदना, खेलकूद-विभाग अध्यक्ष प्रो. डी.पी. सिंह, अन्य शिक्षकगण, गैर-शिक्षक कर्मचारीगण, अधिकारीगण, व छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *