Breaking News
Home / Uncategorized / एस.डी.एम. करनाल से मामले की जांच करवाने में कोई एतराज नही, स्टाफ की ओर से मिलेगा सहयोग: प्रधानाचार्य बलदेव सिंह

एस.डी.एम. करनाल से मामले की जांच करवाने में कोई एतराज नही, स्टाफ की ओर से मिलेगा सहयोग: प्रधानाचार्य बलदेव सिंह

करनाल 14 अप्रैल: बाबू मूलचंद जैन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) करनाल के प्रधानाचार्य बलदेव सिंह ने एक समाचार पत्र में छपी खबर के शीर्षक, जो एस.डी.एम. घटना के समय मौजूद थे, उन्हे जांच क्यों:प्रिंसीपल, का खंडन करते हुए कहा कि एसडीएम करनाल को जांच अधिकारी लगाए जाने पर मुझे कोई एतराज नही है। जांच के दौरान आई.टी.आई. स्टाफ द्वारा उन्हे पूरा सहयोग दिया जाएगा।

बता दें कि उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बाबू मूलचंद जैन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) करनाल के विद्यार्थियों व स्टाफ पर हुए लाठीचार्ज की घटना को लेकर एस.डी.एम. करनाल नरेन्द्र पाल मलिक की अध्यक्षता में मजिस्ट्रयल इंक्वायरी के लिए एक कमेटी का गठन किया है, जिसमें स्किल डव्लपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग डिपार्टमेंट हरियाणा के अतिरिक्त निदेशक आर.पी. श्योकंद तथा आई.टी.आई. करनाल से जसबीर संधू को शामिल किया गया है। कमेटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है और एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इतना ही नही ए.एस.पी. करनाल द्वारा भी इस मामले की अलग से पुलिस जांच की जा रही है तथा पुलिस अधीक्षक एस.एस. भौरिया द्वारा गत दिवस इस प्रकरण से जुड़े तीन पुलिस कर्मियो जिनमें पुलिस चौकी सैक्टर-4 के हवलदार राजेश कुमार, सी.आई.ए.-1 के हवलदार सतीश कुमार तथा पुलिस चौकी मॉडल टाऊन करनाल के हवलदार सुखदेव सिंह को लाईन हाजिर किया जा चुका है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *