कुरुक्षेत्र 7 मार्च: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि जिले में कन्या भू्रण हत्या संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपनी टीमों सहित इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर पैनी निगाहें रखेंगे।
वे वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी पढाओं-बेटी बचाओं अभियान को लेकर आयोजित जिला टास्क फोर्स की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। डीसी ने जिले की सभी सुपरवाईजरों से एक-एक करके एक-एक गांव के लिंगानुपात की स्थिति को आकंडों सहित जाना और गांव की वास्तविक स्थिति के बारें में भी फीडबैक हासिल की। इसके अलावा सभी पीएचसी, सीएचसी के एसएमओ आदि से भी लिंगानुपात को लेकर की जा रही कार्यवाही की रिपोर्ट भी हासिल की है। उन्होंने कहा कि फरवरी 2019 तक 1 हजार लडकों के पीछे 957 लडकियों की संख्या थी, अभी भी इस आकंडे में और अधिक सुधार किया जाना है। यह तभी संभव हो पाएगा जब सभी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी डयूटी निर्वाह करेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग व पुलिस विभाग सहित अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी कन्या भू्रण हत्या में संलिप्त लोगों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए हमेशा तैयार रहे तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाईजर भी अपने क्षेत्र में एक टीम का गठन करें। आज समाज में बेटों और बेटियों का बराबर का दर्जा है, इसलिए सभी को बेटियों को बेटों की तरह समझना चाहिए और उनका पालन पोषण करना चाहिए, राज्य सरकार की तरफ से भी बेटियों के लिए अनेकों योजनाओं को अमलीजामा पहनाया है, जिसके चलते बेटियां परिवार पर बोझ नहीं है। उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि सभी मिलकर जिला कुरुक्षेत्र में लिंगानुपात की स्थिति में और अधिक सुधार लाने का संकल्प लेंगे और इस संकल्प को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करेेंगे। इस मौके पर एडीसी पार्थ गुप्ता, डीपीओ डब्लयूसीडी नीना कपूर, सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह, उप सिविल सर्जन डा. आरके सहाय सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
राज्यपाल अंतर्राष्टï्रीय महिला दिवस 8 मार्च पर देंगे पुरस्कार
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने बैठक के दौरान पोषण स्तर में सुधार के लिए कुरुक्षेत्र जिले को प्रदेश में तृतीय पुरस्कार मिलने पर अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी और बताया कि 8 मार्च को पंचकूला में आयोजित अंतर्राष्टï्रीय महिला दिवस के अवसर पर महामहिम राज्यपाल द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि भविष्य में भी इसी लगन के साथ आप सब कार्य करेंगे।
सरहानीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने बैठक के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं राष्टï्रीय कार्यक्रम के तहत कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोकने और लिंगानुपात की स्थिति में सरहानीय कार्य करने के लिए आमजन मानस में से भागीदारी करने के लिए कांता को 21 हजार रुपए का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनके अलावा आमजन मानस में से ही भागीदारी करने के लिए पूनम को 11 हजार रुपए की राशि तथा ब्लॉक आशा र्कोडिनेटर सुमन को 11 हजार रुपए की राशि तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि आगे भी खुब मेहनत से काम करे।
पल्स पोलियो अभियान 10 मार्च से
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि 10 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान में बढ़चढ़ कर कार्य करें तथा यह सुनिश्चित करें कि 0 से 5 वर्ष तक की सभी आयु के बच्चों को पोलियों की दवा जरूर पिलाएं।
Post Now India Post Now India

