Breaking News
Home / Uncategorized / कम पानी की लागत वाली फसल करें किसान, बागवानी में कम लागत में ज्यादा आय, जल की भी बचत – जिला उद्यान अधिकारी मदन लाल

कम पानी की लागत वाली फसल करें किसान, बागवानी में कम लागत में ज्यादा आय, जल की भी बचत – जिला उद्यान अधिकारी मदन लाल

करनाल 31 मई, जिला उद्यान अधिकारी मदन लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गत दिनों जल ही जीवन योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत किसान कम पानी की लागत से ऐसी फसल उगाएं जिसमें कम लागत में अधिक आय हो और पानी की भी बचत हो। इसी तर्ज पर प्रधानमंत्री किसान सिंचाई योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत बागवानी विभाग द्वारा शुक्रवार को गांव महमदपुर में किसान डा. मनोज भाटिया के खेत में जागरूकता कैंप आयोजित किया गया और किसानों को जल बचाओ के बारे में जानकारी दी गई।

इस मौके पर बागवानी विभाग के अधिकारी राजेश कुमार व रणबीर सिंह मान ने किसानों को जागरूक किया तथा बागवानी विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानों को बताया। उन्होंने कहा कि बागवानी विभाग द्वारा ऐसी-ऐसी योजनाएं चलाई गई हैं जिससे किसानों को कम लागत में अधिक लाभ मिलता है और पानी की भी बचत होती है। किसानों को बागवानी लगाने के लिए 60 प्रतिशत तक सब्सिडी भी दी जाती है। डा. एके भारद्वाज ने किसानों को बताया कि वे गेहूं व धान की फसल में सिंचाई के लिए ड्रिप सिस्टम अपनाएं। ड्रिप सिस्टम लगाने से सरकार द्वारा किसानों को अनुदान भी दिया जाता है। उन्होंने धान की सीधी बिजाई के लिए किसानों का प्रेरित किया। इस मौके पर उद्यान विभाग के सुपरवाईजर योगेश कुमार, सुनील, विनीत, कृष्ण कुमार, सुखदेव, राजकुमार उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *