करनाल 26 फरवरी, मेयर रेनू बाला गुप्ता ने पार्षदो की उपस्थिति में नगर निगम का वर्ष 2019-20 का बजट पास किया। इस वर्ष के बजट में करनाल नगर निगम के विकास पर करीब 1 अरब 65 करोड़ 6 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे। करनाल के हर वार्ड पर बिना किसी भेदभाव के करोड़ो रूपये के विकास कार्य करने का मेयर ने दावा किया।
मंगलवार को विकास सदन में मेयर रेनू बाला गुप्ता ने नगर निगम के सभी 20 पार्षदो की उपस्थिति में बहुत ही बेहतरीन वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। इस बजट से करनाल नगर निगम के हर वार्ड में करोड़ो रूपये के विकास हो सकेंगे। मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि सभी पार्षदो के सहयोग से करनाल नगर निगम में विकास करवाया जाएगा। विकास के मामले में किसी के साथ भेदभाव नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 का बजट काफी उम्मीदे लेकर आया है। इस बजट में 1 अरब 65 करोड़ 6 लाख रूपये से विकास कार्य करवाने का प्रावधान किया गया है। जबकि नगर निगम के द्वारा विभिन्न साधनो से 95 करोड़ 49 लाख रूपये की आय होगी।
वार्षिक बजट के बारे में आयुक्त राजीव मेहता ने हाउस में विस्तार से बताया कि करनाल नगर निगम का बजट करनाल की जनता के लिए काफी लाभकारी होगा। नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में इस वर्ष 1 से 2 करोड़ रूपये के विकास कार्य करवाने सम्भव हो सकेंगे। उन्होने पार्षदो से अपील की कि वे हाऊस टैक्स की रिकवरी में सहयोग करें, यदि रिकवरी बढती है तो शहर में उतने ही ज्यादा विकास कार्य सम्भव होंगे। उन्होने कहा कि अब अनुमान के अनुसार 10 करोड़ रूपये वार्षिक हाऊस टैक्स इकठ्ठा होता है, यदि यह बढ़कर 15 करोड़ हो जाए तो प्रत्येक वार्ड में 50 लाख रूपये अतिरिक्त का विकास कार्य सम्भव हो सकेगा। उन्होने कहा कि इस वर्ष नगर निगम में ओर अधिक आय के स्त्रोत बनाने होंगे। उन्होने कहा कि यदि पार्षद इसमें सहयोग करें, तो विकास के बेहतर विकल्प होंगे। उन्होने यह भी कहा कि कुछ ही दिनो में मुगल कैनाल फेस टू पर कार्य आरम्भ हो जाएगा और निर्धारित समय पर उसको पूरा कर लिया जाएगा।
इस वर्ष नगर निगम में विभिन्न स्त्रोतो से जुटाए जाएंगे 95 करोड़ 49 लाख रूपये-आयुक्त राजीव मेहता।
नगर निगम आयुक्त राजीव मेहता ने हाऊस को बताया कि वर्ष 2019-20 के प्रस्तावित वितीय बजट में करीब 95 करोड़ 49 लाख रूपये की विभिन्न साधनो से आय होगी, जिनमें अनुमानित हाऊस टैक्स व प्रॉपर्टी टैक्स से 10 करोड़, डव्लपमेंट चार्ज से 1 करोड़, स्टाम्प डयूटी से 12 करोड़, किराए से 1 करोड़ 57 लाख, मिसलेनियस से 3 करोड़ रूपये, अन्य स्त्रोतो से इन्कम 67 करोड़ 92 लाख रूपये शामिल है।
बजट में 1 अरब 65 करोड़ 6 लाख रूपये से होंगे विकास कार्य, दिया विवरण-आयुक्त राजीव मेहता।
नगर निगम आयुक्त राजीव मेहता ने बताया कि वार्षिक बजट में नगर निगम में जो विकास कार्य पर करीब 1 अरब 65 करोड़ 6 लाख रूपये का प्रस्ताव पारित किया गया है। इनमें स्थापना शाखा पर करीब 34 करोड़ 15 लाख 46 हजार रूपये, कंटीजेंसी पर करीब 10 करोड़ 76 लाख रूपये, विभिन्न विकास कार्यों पर करीब 35 करोड़ रूपये, मिसलेनियस आईटम पर करीब 85 करोड़ 14 लाख 36 हजार रूपये खर्च किए जाएंगे।
करनाल के विकास के लिए विभिन्न स्त्रोतो से अतिरिक्त आय की जाएगी, हम स्वावलम्बी आयुक्त ने किया हाऊस में वायदा।
नगर निगम आयुक्त ने बजट सत्र के दौरान हाऊस में बताया कि हम स्वावलम्बी हैं, नगर निगम में विकास के लिए धन की कोई कमी नही है। वर्तमान में करीब 80 करोड़ 27 लाख 98 हजार रूपये की राशि नगर निगम के खाते में है और इस वर्ष करीब 95 करोड़ 49 लाख 40 हजार रूपये की राशि विभिन्न साधनो से जुटाई जाएगी। इस प्रकार नगर निगम के पास करीब 1 अरब 75 करोड़ 77 लाख 38 हजार रूपये की राशि होगी, जबकि विकास के लिए बजट में करीब 1 अरब 65 करोड़ 6 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है।
बैठक से पहले शहीदो की याद में रखा 2 मिनट का मौन।
नगर निगम करनाल के वार्षिक बजट की बैठक विकास सदन में आरम्भ हुई। इससे पहले मेयर रेनू बाला गुप्ता ने सभी उपस्थिति पार्षदो व अधिकारियों को कहा कि हमे सबसे पहले देश के लिए पुलगामा में शहीद हुए जवानो को 2 मिनट का मौन रखना होगा, सभी अपने-अपने स्थान पर खड़े हो गए और सभी ने शहीदो की याद में 2 मिनट का मौन रखा।
Post Now India Post Now India