करनाल मानव सेवा संघ (रजि0) द्वारा हर दो मास बाद की जाने वाली शादियों की भांति इस बार भी दिनांक: 16.06.2019 को जरुरतन्द परिवार की 11 कन्याओं की शादीयां करवाई गई । स्वामी प्रेम मूर्ति जी ने बताया कि कमलेश संग लखन, रेखा संग नानूराम, ममता संग अनिल, नेहा संग रवि, रेशमा संग निर्मल, सोनम संग रजत, भारती संग अनिल, रेखा कौर संग सुखदेव, गीता कौर संग अजय, फुल्लो कौर संग गुरजंट, कीर्ती संग अक्षय का उनके रीति रिवाज अनुसार गायत्री परिवार द्वारा फेरे करवाकर व सम्भव दान व घरेलु समान देकर उनको विदा किया गया। अबतक 630 शादियां करवाई जा चुकी है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती अंजू भाटीया पत्नी श्री संजय भाटीया सांसद करनाल, वशिष्ठि अतिथि के तौर पर रेणु बाला गुप्ता मेयर करनाल, पूर्व मंत्री शशी पाल मैहता, भरतभूषण कपूर एम.डी. (जे.बी.डी. ग्रुप) एवं शहर के प्रतिष्ठित व गणमान्य व्यक्तियों ने शादी के बंधन में बंधे जोड़ो को अपना आर्शीवाद एवं योगदान दिया। स्टेज का संचालन श्री नारायण गोयल व श्री रामप्रकाश शर्मा ने इस कार्य में विशेष सहयोग दिया ।
श्रीमती अंजू भाटीया ने करनाल मानव सेवा संघ की सेवाओं से प्रभावित होकर करनाल मानव सेवा संघ को अपना आर्थिक सहयोग दिया व माननीय सांसद श्री संजय भाटीया जी से करनाल मानव सेवा संघ में एडवोकेट सतीश गोयल व सहयोगियों द्वारा नवनिर्मित डायगनोजिक सैंटर के लिए एक एम्बुलैंस व अनुदान उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिलाया । स्वागत बारात के उपरान्त जलपान एवं भोजन प्रसाद कराया गया। मेघा ब्यूटी पार्लर की ओर से दुहल्नों को निशुल्क तैयार किया।
इस अवसर पर पदम सैन गुप्ता, लाजपत राय चौधरी, डा0 गोपाल कृष्ण, बी.के कौशिक, सुरेश जुनेजा, सूरज पाल, ईश्वर गुप्ता, राम लाल अग्रवाल, एडवोकेट नरेन्द्र सुखन, प्रो0 बी.के. कौशिक, श्याम कपूर, संजय जैन, बी.एस. शेखावत, ऊषा लाठर, केवल कृष्ण, ओ.पी. सचदेवा, भगवान दास अघ्घी (पूर्व पार्षद), सोनिया पण्डित (पूर्व पार्षद), कवंल भसीन (पूर्व पार्षद), राकेश नागपाल, राम सिंह गुप्ता, सतपाल, लखपत राय, जगदीश राय आदि उपस्थित रहे ।
Post Now India Post Now India