आज करनाल मानव सेवा संघ में पंताजलि जिला महिला योग समिति की तरफ से नव वर्ष सम्मत 2076 व राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रोग्राम का आयोजन किया। प्रोग्राम की आयोजक एवं सयोंजक श्रीमती ऊषा लाठर जिला प्रभारी पतंाजलि महिला योग समिति ने बताया कि हिन्दू होने के नाते हमें अपने संस्कारो को नही भूलना चहिए।
गायत्री परिवार द्वारा हवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की व सभी ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाईयां दी व सभी के परिवारों व देश की खुशहाली की मंगलकामना की। श्रीमती ऊषा लाठर ने अपने सम्बोधन में योगा पर भी विचार रखे और योग के गुणों का विख्यान किया। सभी को योग अपनाने लिए प्रेरित किया।
महिला दिवस पर शहर में चल रही पंताजलि की योगा कक्षाओं से आई महिलाओं ने नाच गाकर कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया। अनेको महिलाओं ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचारो से अवगत कराया व उनसे बचने के उपाए भी सुझाए। महिला आजकल किसी भी क्षेत्र मे पीछे नही है । सभी को राजनैतिक व सामाजिक कार्याे में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिये और अपने हको की लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। स्वामी प्रेम मूर्ति जी ने आये हुए सभी पतांजलि परिवार को अपना आर्शीवाद एवं शुभकामना दी ।
कार्यक्रम के अन्त मे श्रीमती ऊषा लाठर द्वारा यहाँ पहुंची सभी महिलाओं का पहुंचने पर धन्यवाद किया । कार्यक्रम की सफलता व सहयोग के लिए करनाल मानव सेवा संघ व गायत्री परिवार एवं समाज सेवी श्री राम प्रकाश शर्मा, योगा परुष टीम से शिक्षक विजय बठला, बृज शर्मा, मदन, काजल भाटिया, सतीश गोयल, सोनम अरोड़ा, मीना, आरती, उर्मीला, रीना सेठी, निर्मल, अरुना शर्मा, रेणु मित्तल अनिल, माता जी अर्चना बलजीत जी इत्यादि उपस्थित रहे।
Post Now India Post Now India